newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Business News : घाटे से अब मुनाफे की पटरी पर वापस लौटी टाटा ग्रुप की ये बड़ी कंपनी, फिर भी शेयर बेचने की मची होड़

Business News : सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही में इंडियन होटल्स की बिक्री 69.23% बढ़कर 1232.61 करोड़ रुपये रही। सितंबर 2021 को समाप्त पिछली तिमाही के दौरान बिक्री 728.37 करोड़ रुपये की रही थी।

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में टाटा ग्रुप की कंपनियों की धूम है। शेयर बाजार में टाटा की कंपनी में निवेश करना सफलता की फायदे का सौदा माना जाता है। ऐसी ही टाटा ग्रुप की एक कंपनी इंडियन होटल्स ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान इंडियन होटल्स मुनाफे के ट्रैक पर लौट आई है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि कंपनी को 121.56 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। वहीं, एक साल पहले इसी तिमाही के दौरान कंपनी को 120.58 करोड़ रुपये का नेट घाटा हुआ था।

आपको बता दें कि सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही में इंडियन होटल्स की बिक्री 69.23% बढ़कर 1232.61 करोड़ रुपये रही। सितंबर 2021 को समाप्त पिछली तिमाही के दौरान बिक्री 728.37 करोड़ रुपये की रही थी। तिमाही में कंपनी का EBITDA भी 230% YoY बढ़कर 319 करोड़ रुपये हो गया। इंडियन होटल्स ने बताया कि अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई और मालदीव में कंपनी के होटलों ने एक मजबूत रिकवरी दर्ज की है। जो कंपनी में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है।

सप्ताह में आखिरी दिन 7 फीसदी की आई गिरावट: गौरतलब है कि कंपनी हालांकि सितंबर के बाद तरक्की की सीढ़ियों पर चढ़ी थी लेकिन सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इंडियन होटल्स के शेयर में 7 फीसदी तक की गिरावट आई। कारोबार के दौरान शेयर का भाव 309 रुपये पर था तो वहीं अंत में भाव 315.25 रुपये था। वहीं, मार्केट कैपिटल 45 हजार करोड़ रुपये के स्तर पर रहा।