Anand Mahindra: 100 साल के मेजर का वीडियो देख बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा हुए भावुक, लिखा- सलामी ने मेरे…

Anand Mahindra: एक बार फिर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके बाद वो चर्चा में आ गए हैं। बिजनेसमैन ने 100 साल के एक मेजर का वीडियो शेयर किया है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

Avatar Written by: October 4, 2022 9:14 am

नई दिल्ली। देश के बड़े बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कुछ न कुछ ऐसा ट्वीट कर देते हैं कि सुर्खियां में आ ही जाते है। यूजर्स भी बिजनेसमैन के वीडियोज पर कमेंट करते हैं। अब एक बार फिर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके बाद वो चर्चा में आ गए हैं। बिजनेसमैन ने 100 साल के एक मेजर का वीडियो शेयर किया है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।यूजर्स वीडियो को दिल छू लेने वाला बता रहे हैं।

100 साल की उम्र में दी सलामी

दरअसल बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने 100 साल के राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व ड्रिल प्रशिक्षक सब मेजर स्वामी का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो व्हीलचेयर पर बैठे हैं लेकिन फिर भी पूरे जोश के साथ सैल्यूट कर रहे हैं। वो शारीरिक रूप से सक्षम नहीं हैं लेकिन फिर भी अपनी पूरी जान के साथ सलामी दे रहे हैं। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा-राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व ड्रिल प्रशिक्षक सब मेजर स्वामी को उनके 100वें जन्मदिन पर सम्मानित किया गया। उन्होंने 7 भारतीय सेना के जनरलों ”सेना के साथ-साथ हमारे गुरुओं के लिए स्थायी सम्मान की भारतीय परंपरा को निर्देश दिया। जब उन्होंने सलामी दी तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। यह मेरा #MondayMotivation है।

वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग भी सेना की सराहना कर रहे हैं।एक यूजर ने लिखा-गुरु का सम्मान… हमारा अभिमान….Hony Capt Govindswami, VSM की अपने कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा हमारे जीवन को हमेशा प्रोत्साहित करेगी l एक अन्य यूजर ने लिखा-मैंने अभी भी इसे दो बार देखा है…इसे शेयर करने के लिए धन्यवाद..इसे देखने के बाद मेरे रोंगटे खड़े हो गाए..वाकई  100 साल वाह। पूर्व सब मेजर स्वामी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सभी लोग इसे दिल छू लेने वाला वीडियो बता रहे हैं।