newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी जारी, जानिए आज क्या है पेट्रोल-डीजल के नए दाम

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में राहत के बावजूद घरेलू बाजा में पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं हो रहे। सरकारी तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर लोगों को राहत दी है। तेल कंपनियों की ओर से आज लगातार 17वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया है।

नई दिल्ली। भले ही बीते कुछ समय से घरेलु बाजार में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई कमी देखने को नहीं मिली हो लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में सुस्ती का दौर जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में राहत के बावजूद घरेलू बाजा में पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं हो रहे। सरकारी तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर लोगों को राहत दी है। तेल कंपनियों की ओर से आज लगातार 17वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया है। आज रविवार 21 नवंबर को पेट्रोल और डीजल अपनी पुरानी कीमत पर मिल रहा है। बता दें, इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर दिल्ली में आज पेट्रोल 103.97 रुपये और डीजल 86.67 रुपये की कीमत पर बिक रहा है।

petrol pump

आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 103.87 86.67
मुंबई 109.98 94.14
चेन्नै 101.40 91.43
कोलकाता 104.67 89.79
भोपाल 107.56 90.87
रांची 98.52 91.56
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.92 91.09
चंडीगढ़ 94.23 80.90
लखनऊ 95.28 86.80
नोएडा 95.51 87.01

Petrol-Diesel

हर दिन होता है तेल की कीमत में बदलाव

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

Petrol-Diesel

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत

तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।