नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज लगातार 25 वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। भले ही तेल कंपनियों की ओर से दोनों ही तेल उत्पादों के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है लेकिन बावजूद इसके पेट्रोल-डीजल के दाम आम लोगों का पसीना छुड़ा रहे हैं। ध्यान हो, बीते तीन सप्ताह पहले राज्य सरकारों ने लोगों को राहत देते हुए तेल (पेट्रोल-डीजल) के दामों में बड़ी गिरावट की थी। इससे पहले कई राज्यों में डीजल की कीमत 100 रुपये के पार जा चुकी थी। आज राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर पेट्रोल 103.97 रुपये तो वहीं डीजल की कीमत 86.67 रुपये पर बनी हुई है।
शहर का नाम | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 103.97 | 86.67 |
मुंबई | 109.98 | 94.14 |
कोलकाता | 104.67 | 89.79 |
चेन्नई | 101.40 | 91.43 |
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का ताजा दाम
शहर का नाम | पेट्रोल | डीजल |
भोपाल | 107.23 | 90.87 |
बेंगलुरु | 100.58 | 85.01 |
पटना | 105.92 | 91.09 |
रांची | 98.52 | 91.56 |
लखनऊ | 95.28 | 86.80 |
चंडीगढ़ | 94.23 | 80.09 |
नोएडा | 95.51 | 87.01 |
पोर्ट ब्लेयर | 82.96 | 77.13 |
हर दिन बदलती हैै तेल की कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।
घर बैठे ऐसे जानें अपने शहर में कीमत
तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।