newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Cryptocurrency: क्रिप्टो बाजार में फिर दर्ज की जा रही गिरावट, कई करेंसी के दाम लुढ़के

Cryptocurrency: क्रिप्टोबाजार में दो दिन आई बढ़ोतरी के बाद आज फिर गिरावट दर्ज की जा रही है। चीन के क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगाए जाने के बाद इसके मार्केट प्राइस में उथल पुथल जारी है। आज ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में 4.25 प्रतिशत की गिरावट दिख रही है।

नई दिल्ली। क्रिप्टोबाजार में दो दिन आई बढ़ोतरी के बाद आज फिर गिरावट दर्ज की जा रही है। चीन के क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगाए जाने के बाद इसके मार्केट प्राइस में उथल पुथल जारी है। आज ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में 4.25 प्रतिशत की गिरावट दिख रही है। तो वहीं टोटल क्रिप्टो मार्केट Volume भी पिछले 24 घंटों में 7,21,468 करोड़ तक पहुंच गया है। जिसमें 14.65 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की जा रही है।

bitcoin, cryptocoin, digital money

तो वहीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी कही जाने वाली बिटकॉइन में भी पिछले 24 घंटो में बढ़त दर्ज की गई थी। लेकिन अब इसमें भी 3.64 प्रतिशत की गिरावट आई है। जिसके बाद इसका मार्केट प्राइस 33,49,017 लाख रुपए तक पहुंच गया है। हालांकि पिछले महीने बिटकॉइन में जबरदस्त तेजी देखी जा रही थी।

crypto currency india

Binance Coin में भी 3.71 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की जा रही है जिसके बाद 26,841 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। Tether में 0.08 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह 78.69 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं Polkadot क्रिप्टोकरेंसी में 5.37% प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह 2,222.57 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

bitcoin, cryptocoin, digital money

Ether क्रिप्टोकरेंसी में भी 5.25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह 2,32,629.9 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ XRP में 2.93 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह 73.79 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। Cardano की अगर बात करें तो इसमें भी 3.55 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 171.4 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।