newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Elon Musk: छंटनी के बाद एलन मस्क को हुआ गलती का अहसास!, कर्मचारियों से लगा रहे वापस आने की गुहार

Elon Musk: एलन ने ट्वीट कर लिखा-प्लीज कम बैक। मीडिया रिपोर्ट दावा कर रही हैं कि एलन चाहते हैं कि कुछ कर्मचारी वापस आ जाएं।हालांकि ये साफ नहीं है कि एलन यहां सभी कर्मचारियों की बात कर रहे हैं या कुछ खास लोगों की।

नई दिल्ली। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने जब से ट्विटर की कमान संभाली है तब से वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एलन ट्विटर पर कुछ न कुछ ऐसा ट्वीट करते हैं कि सुर्खियों में आ ही जाते हैं। बीते दिनों दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन ने ट्विटर पर ब्लू टिक वाले लोगों से हर महीने 8 डॉलर लेने की बात कही थी जिसके बाद कंपनी में बड़े स्तर पर छंटनी कर भी वो सुर्खियों में आ गए। अब एक बार फिर ट्वीट कर एलन ने लोगों की जिज्ञासा बढ़ा दी है। एलन ने कुछ ऐसा लिखा है जिसे देखकर यूजर्स अंदाजा लगा कि अब वो अपने कर्मचारियों से वापस आने की गुहार लगा रहे हैं।

ट्वीट कर लिखा-प्लीज कम बैक

एलन ने ट्वीट कर लिखा-प्लीज कम बैक। मीडिया रिपोर्ट दावा कर रही हैं कि एलन चाहते हैं कि कुछ कर्मचारी वापस आ जाएं।हालांकि ये साफ नहीं है कि एलन यहां सभी कर्मचारियों की बात कर रहे हैं या कुछ खास लोगों की। बता दें कि बीते दिन तीन से ट्विटर कंपनी में छंटनी का दौर चला था। सबसे पहले कमान संभालते ही एलन ने भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल समेत कुछ सीनियर पद पर बैठे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। जिसके बाद कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी की। बताया गया कि कंपनी से 3700 कर्मचारियों को निकाला गया।  कंपनी की पूर्व बॉस जैक डोर्सी ने छंटनी को लेकर चिंता जताई और कहा कि कभी भी किसी भी देश की कंपनी में इतने बड़े पैमाने पर लोगों को नहीं निकाला गया।

elon musk and twitter blue tick

एलन मस्क को हुआ गलती है अहसास!

लगता है कि 3700 कर्मचारियों को निकालने के बाद एलन को महसूस हो रहा है कि उनका फैसला गलत था। इसलिए शायद वो ट्वीट के जरिए लोगों से वापस आने की गुहार लगा रहे हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की एक रिपोर्ट की मानें तो छंटनी में कुछ कर्मचारियों को गलती से निकाला गया। अब उन्हें वापस कंपनी में लाने की जद्दोजहद चल रही हैं। अगर ये वाकई सच है तो कर्मचारियों के लिए किसी बड़ी गुड न्यूज से कम नहीं है।