newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिवाली गिफ्ट में घर से लेकर मर्सिडीज तक: मिलिए देश के मशहूर बिजनेसमैन से, जो देते हैं दिवाली में इतने महंगे तोहफे

सावजी ढोलकिया हर साल दिवाली पर अपने स्टाफ पर महंगे तोहफे देते हैं। ऐसे में जब भी दिवाली आती है तो लोग यही सोचते है कि इस बार ढोलकिया साहब अपने कर्मचारियों को क्या तोहफा देंगे। तो चलिए जानते हैं कि इस बार सावजी ढोलकिया ने कर्मचारियों को क्या तोहफा दिया है।

नई दिल्ली। गुजरात के एक मशहूर व्यापारी हैं जो अपने कर्मचारियों को हर दिवाली पर एक से बढ़कर तोहफे देते हैं। उनके तोहफो की तारीफ हर ओर होती है। ये कोई और नहीं मशहूर हीरा कोरबारी सावजी ढोलकिया हैं। ये अपने कर्मचारियों की परफॉर्मेंस से खुश हो कर उन्हें कार, प्लैट और बड़े अमाउंट देते हैं। जिसकी हर ओर तारीफ की जा रही है। सावजी ढोलकिया हर साल दिवाली पर अपने स्टाफ पर महंगे तोहफे देते हैं। ऐसे में जब भी दिवाली आती है तो लोग यही सोचते है कि इस बार ढोलकिया साहब अपने कर्मचारियों को क्या तोहफा देंगे। तो चलिए जानते हैं कि इस बार सावजी ढोलकिया ने कर्मचारियों को क्या तोहफा दिया है।

साल 2021 का दिवाली गिफ्ट 

इस साल सावजी ढोलकिया ने अपने स्टाफ को गिफ्ट में क्या दिया इसकी कोई सार्वजनिक सूचना अभी तक नहीं ली गई है। अभी ये कहना मुश्किल है कि उन्होंने इस साल अपने स्टाफ को दिवाली गिफ्ट के तौर पर क्या दिया गया है। ये हम इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि ढोलकिया के ट्विटर अकाउंट पर इस बात की कोई सूचना नहीं दी गई है।

कार, मकान गिफ्ट करने वाले कौन हैं सावजी ढोलकिया

सावजी ढोलकिया अमरेली जिले के दुधाला गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 13 वर्ष की उम्र में स्कूली शिक्षा छोड़ दी और सूरत में अपने चाचा के डायमंड बिजनस में हाथ बंटाने लगे। अपने चाचा से कर्ज लेकर उन्होंने हीरा कारोबार शुरू किया और अपनी मेहनत से उसे इस मुकाम तक पहुंचाया। डायमंड पॉलिशिंग में 10 साल की कठोर मेहनत के बाद ढोलकिया ने वर्ष 1991 में हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स की स्थापना की। उस वक्त कंपनी की सेल नाम मात्र की थी।

वो डायमंड जूलरी बनाकर विदेश निर्यात भी करते हैं। यह काम उनकी दो कंपनियां- एच.के. डिजाइन्स और यूनिटी जेवेल्स करती हैं। एच. के. जेवेल्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए जरिए देशभर में बिजनेस चलाता है। उनका किसना डायमंड जूलरी ब्रैंड 6,500 रिटेल आउटलेट्स के जरिए पूरे देश में उपलब्ध हैं।

सावजी की कंपनी दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में निर्यात करती है। अमेरिका, बेल्जियम, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), हॉन्ग-कॉन्ग, चीन जैसे देशों में उनकी सहायक कंपनियां हैं।