Gautam Adani: दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडाणी, मुकेश अंबानी को पछाड़ बने छठे सबसे अमीर व्यक्ति

Gautam Adani: सोमवार को अडाणी ग्रुप के शेयर में बड़ा उछाल देखा गया। जिसके बाद एक ही दिन में नेटवर्थ 8.57 अरब डॉलर या लगभग 65,091 करोड़ रुपये बढ़ गई।फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक वो एशिया के सबसे अमीर अरबपति भी हैं।

Avatar Written by: April 13, 2022 9:46 am

नई दिल्ली। अडाणी ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन गौतम अडाणी टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।118 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के वो छठे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक टॉप-10 लिस्ट में शामिल हुए अडाणी इकलौते भारतीय हैं। बता दें कि इससे पहले अडाणी 100 अरब डॉलर के क्लब में भी शामिल हो चुके हैं। वहीं मुकेश अंबानी को भी लिस्ट में स्थान मिला है। दुनियाभर के रईसों की इस लिस्ट में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 11वें स्थान पर बने हुए हैं। जिनकी कुल नेटवर्थ 97.4 बिलियन डॉलर बताई गई है।

सोमवार को देखा गया शेयरों में जबरदस्त उछाल

बताया जा रहा है कि सोमवार को अडाणी ग्रुप के शेयर में बड़ा उछाल देखा गया। जिसके बाद एक ही दिन में नेटवर्थ 8.57 अरब डॉलर या लगभग 65,091 करोड़ रुपये बढ़ गई।फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक वो एशिया के सबसे अमीर अरबपति भी हैं। इससे पहले अडाणी पहले 100 अरब डॉलर के क्लब में भी शामिल हुए थे। जिसके बाद वो एलन मस्क, जेफ बेजोस और बिल गेट्स जैसे अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए। टॉप 5 अरबपतियों की बात की जाए तो पहले पायदान पर टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क हैं जो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। एलोन मस्क के पास 249 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति आंकी गई है। वहीं दूसरे पायदान पर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस विराजमान हैं।जिसकी कुल संपत्ति 176 अरब डॉलर आंकी गई है।

अडाणी ग्रीन एनर्जी फर्म ने बढ़ाई अडाणी की संपत्ति

अडाणी की संपत्ति बढ़ाने में अडाणी ग्रीन एनर्जी फर्म का बड़ा योगदान है। फर्म का बाजार मूल्यांकन 4.22 लाख करोड़ रुपये हो गया जिसके बाद फर्म टॉप 10 वेल्यूज फर्म की लिस्ट में शामिल हो गई थी। इसके बाद कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया। कंपनी के शेयरों में इस साल अब तक 103.46 फीसदी की तेजी आई है।