newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gold And Silver Prices: सोना 71000 रुपए प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी की कीमत में भी जबरदस्त बढ़ोतरी

Gold And Silver Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण भारत में भी इसके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जून के लिए वायदा भाव के तहत सोना 2359.19 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है। जबकि, चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 28.378 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

नई दिल्ली। सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर जा पहुंची हैं। भारत में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 71500 रुपए में बिक रहा है। चांदी की कीमत भी 83000 रुपए प्रति किलो की दर को पार करती दिख रही है। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 243 रुपए उठकर 71583 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। मंगलवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 71340 रुपए रही थी। एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव मई के लिए 828677 रुपए हो गया है। मंगलवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 82450 रुपए प्रति किलो रही थी।

GOLD-RATE

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में सोने की कीमत 72260 रुपए प्रति ग्राम है। मुंबई में सोना 72110 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। चेन्नई में सोने की दर 72110 रुपए प्रति ग्राम है। वहीं, कोलकाता में 24 कैरेट सोने का 10 ग्राम का भाव 72110 रुपए है। दिल्ली में चांदी 85500, मुंबई में 85500, चेन्नई में 89000 और कोलकाता में 85500 प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है। देश के बाकी शहरों में भी सोने और चांदी की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है। त्योहार से ठीक पहले सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी शुरू हुई थी। ये अब भी जारी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण भारत में भी इसके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जून के लिए वायदा भाव के तहत सोना 2359.19 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है। जबकि, चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 28.378 डॉलर प्रति औंस हो गया है। जानकारों का कहना है कि अभी सोना और चांदी की कीमतों में कमी की संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में आम लोगों के लिए दोनों कीमती धातुएं पहुंच से बाहर हो गई हैं। भारत में लोग सोने और चांदी पर खूब निवेश करते हैं, लेकिन बढ़ी हुई कीमतों से उनको झटका लग रहा है।