newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gold Silver Price: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में भी आई गिरावट जानिए आज के रेट

Gold Silver Price: मार्केट में सोने का भाव तो गिरे ही, इसके साथ ही चांदी का दामों में भी बड़ी गिरावट आई है। चांदी आज 559 रुपए तक सस्ती हो गई है जिसके बाद चांदी के दाम 67,465 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। गुरुवार को यह कीमत 68,024 रुपए प्रति किलोग्राम थी। डॉलर के मुकाबले रुपए में 7 पैसे की तेजी दर्ज की गई है।

नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन पर सोने और चांदी के भावों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बताया गया है कि डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में सुस्ती देखी गई। जिसका नतीजा है कि आज (शुक्रवार को) दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव में 451 रुपए टूट गया। जिसके बाद क्लोजिंग रेट 46,844 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। यह कीमत गुरुवार को 47,295 रुपए थी।

GOLD

चांदी में आई गिरावट

मार्केट में सोने का भाव तो गिरे ही, इसके साथ ही चांदी का दामों में भी बड़ी गिरावट आई है। चांदी आज 559 रुपए तक सस्ती हो गई है जिसके बाद चांदी के दाम 67,465 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। गुरुवार को यह कीमत 68,024 रुपए प्रति किलोग्राम थी। डॉलर के मुकाबले रुपए में 7 पैसे की तेजी दर्ज की गई है और यह 74.64 के स्तर पर बंद हुआ। इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1802 डॉलर के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। तो वहीं इस समय चांदी 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 26.11 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रही थी।

भले ही हफ्ते के आखिरी दिन सोन में गिरावट आई है, लेकिन पूरे हफ्ते सोने के भाव बढ़े ही हैं। लगातार तीसरे हफ्ते सोने के भाव में तेजी देखी गई है। कहा जा रहा है कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट के कारण सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है।

gold set

डिलीवरी रेट में भी गिरावट

बता दें कि गोल्ड डिलिवरी रेट में भी गिरावट देखी जा रही है। अगस्त डिलिवरी वाला सोना 31 रुपए गिरकर 47690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना 91 रुपए की गिरावट के साथ 47945 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था। चांदी डिलिवरी में इस समय तेजी दर्ज की जा रही है। सितंबर डिलिवरी वाली चांदी 44 रुपए की तेजी के साथ 69006 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 84 रुपए की तेजी के साथ 70341 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रही थी।