
नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी का कोई मुकाबला नहीं है। इस साल वित्त वर्ष 2024-25 के लिए तिमाही के नतीजों में बैंक एचडीएफसी ने सबको हैरान कर दिया है क्योंकि बैंक का मुनाफा 16,736 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है..ऐसे में अगर आप भी एचडीएफसी बैंक के खाताधारक हैं और बैंक में निवेश या बैंक की सेवाएं लेते हैं तो फरवरी के महीने में बैंक काफी दिनों तक बंद रहने वाला है। बैंक की सेवाएं 7 दिनों तक बंद रहेंगी। इसमें रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियों को नहीं जोड़ा गया है।
फरवरी में इतने दिन बंद रहेगा एचडीएफसी बैंक
1. 5 फरवरी 2025– 5 फरवरी, बुधवार को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दिन भी बैंक बंद रहेंगे।
2. 10 फरवरी 2025– 10 फरवरी, सोमवार को लोसर के दिन सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
3. 14 फरवरी 2025– 14 फरवरी, शुक्रवार को बसंत पंचमी के दिन हरियाणा और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
4. 14 फरवरी 2025- 14 फरवरी, शुक्रवार को सरस्वती पूजा के दिन त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
5. 15 फरवरी 2025- 15 फरवरी, शनिवार को लुई-नगाई-नी के दिन मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
6. 19 फरवरी 2025– 19 फरवरी, बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के दिन महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे।
7. 20 फरवरी 2025– 20 फरवरी, गुरुवार को राज्य स्थापना दिवस के दिन अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
8.20 फरवरी 2025– 20 फरवरी, गुरुवार को राज्य दिवस के दिन मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।
शनिवार-रविवार को पड़ने वाली छुट्टियां
फरवरी के महीने में 4 रविवार पड़ने वाले हैं, जो 2,9,16,23 को पड़ने वाले हैं जबकि दूसरा शनिवार 8 फरवरी और तीसरा शनिवार 22 फरवरी के दिन भी बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आप फरवरी में बैंक का से जुड़ा कोई भी काम करने वाले हैं तो समय रहते ही उसे निपटा लें।