LPG Price Hike : नई साल पर LPG के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, ग्राहकों को लगा बड़ा झटका

LPG Price Hike : वैसे बीते साल डॉमेस्टिक गैस सिलेंडर की कीमत में 4 बार इजाफा देखने को मिला था, लेकिन जुलाई 2022 के बाद से कोई बदलाव नहीं आया है। आइए आपको भी बताते हैं कि देश के चार प्रमुख महानगरों में कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कितने हो गए हैं।

Avatar Written by: January 1, 2023 12:24 pm

नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत में गैस सिलेंडर खरीदने वालों को बड़ा झटका लगा है । वर्ष के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। यह तेजी 24 रुपये से लेकर 25.5 रुपये तक आई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वैसे बीते साल डॉमेस्टिक गैस सिलेंडर की कीमत में 4 बार इजाफा देखने को मिला था, लेकिन जुलाई 2022 के बाद से कोई बदलाव नहीं आया है। आइए आपको भी बताते हैं कि देश के चार प्रमुख महानगरों में कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कितने हो गए हैं।

यहां देखिए कहां हुआ कितना इजाफा

दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपये का इजाफा देखने को मिला है और दाम 1769 रुपये हो गए हैं।

कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 24 रुपये की तेजी देखने को मिली है और 1869.5 रुपये हो गए हैं।

मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपये का इजाफा देखने को मिला है और दाम 1721 रुपये हो गए हैं।

चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25.5 रुपये का इजाफा देखने को मिला है और दाम 1917 रुपये हो गए हैं।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1053 रुपये चुकाने होंगे।
कोलकाता में जुलाई से दाम 1079 रुपये हैं।

मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1052.50 रुपये प्रति सिलेंडर हैं।
चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1068.50 रुपये चुकानें होंगे।

मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1052.50 रुपये प्रति सिलेंडर हैं।
चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1068.50 रुपये चुकानें होंगे।