newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mukesh Ambani: क्या भारत को अलविदा कह ब्रिटेन में अपना नया अशियाना बनाएंगे मुकेश अंबानी? रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताई सच्चाई

Mukesh Ambani: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी अकसर चर्चा में बने रहते हैं। वहीं अब एक बार फिर मुकेश अंबानी सुर्खियों में छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि अब मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ दूसरे देश में बसने की तैयारियों में लगे हुए हैं।

नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी अकसर चर्चा में बने रहते हैं। वहीं अब एक बार फिर मुकेश अंबानी सुर्खियों में छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि अब मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ दूसरे देश में बसने की तैयारियों में लगे हुए हैं। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि उन्होंने पश्चिम की राह पकड़ने की फिराक में लगे हुए हैं। कहा जा रहा है कि इसके लिए अंबानी ने ब्रिटेन को चुना है। यानी अंबानी का दूसरा घरोंदा अब लंदन में होगा। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार अंबानी परिवार को लंदन में स्थानांतरित करने की योजना बना रहे हैं। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने लंदन के बकिंघमशायर, स्टोक पार्क में एक 300 एकड़ की संपत्ति ली, जहां वे परिवार के साथ बसेंगे।

Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani

अंबानी ने लॉकडाउन में लिया यह फैसला 

सामने आई रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लॉकडाउन और महामारी के दौरान अंबानी ने जब अपना अधिकांश समय अल्टामाउंट रोड पर स्थित अपने पॉश स्काई-हाई निवास ‘एंटीलिया’ में बिताया था तो उन्होंने लंदन की संपत्ति पर बसने का ही फैसला किया था। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अंबानी ने इस साल की शुरुआत में स्टोक पार्क की संपत्ति को 592 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के दूसरे देश में रहने की खबरें चर्चा में थी।

mukesh ambani

वहीं अब हाल ही सामने आई इस रिपोर्ट में यह खुलासा भी कर दिया गया है कि अंबानी अपने परिवार के साथ ब्रिटेन में  जाकर बसने की तैयारियों में लगे हुए हैं। रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया कि मुकेश अंबानी और उनका परिवार आने वाले समय में लंदन और मुंबई दोनों जगहों पर रह सकता है।

मुकेश ने ऐसी खबरों को बताया महज अफवाह 

मुकेश अंबानी की तरफ से खुद के विदेश में बसने की खबरों को महज सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाह करार दिया गया है। इन अफवाहों को सज्ञान में लेते हुए रिलायंस इंडस्ट्री ने अपने अधिकृत बयान मेंं कहा कि मुकेश अंबानी की ब्रिटेन या दुनिया के किसी भी देश में बसने की कोई योजना नहीं है।

mukesh ambani

लिहाजा, सभी से विनम्र निवेदन है कि ऐसी किसी भी झूठी खबरों पर विश्वास न करें। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब उनके बारे में यह अफवाह फैलाई जाने लगी कि वे बहुत जल्द ही ब्रिटेन में बसने की योजना बना रहे हैं।