newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shark Tank India 2: नमिता थापर ने महिला दिवस पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को दी बधाई, शार्क ने लिखा-महिलाओं को…

Shark Tank India 2: पूरा देश 8 मार्च को महिला दिवस मना रहा है ऐसे में शार्क नमिता ने भी महिला दिवस पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर लोगों को बधाई दी और एक सवाल खड़ा किया। चलिए जानते है पूरा मामला

नई दिल्ली। कहते है अगर किसी देश की महिला शिक्षित है तो वह देश शिक्षित होगा। महिलाओं से पूरा संसार है। आज कल महिलाएं भी पुरुष से किसी चीज में कम नहीं है। एक औरत मां दुर्गा का अवतार होती है तो वहीं दूसरी तरफ समय पड़ने पर वह मां काली का भी रुप ले लेती है। महिलाएं हमारे देश का भविष्य है उनका शिक्षित होना अतिआवश्यक है। पूरा देश 8 मार्च को महिला दिवस मना रहा है ऐसे में शार्क नमिता ने भी महिला दिवस पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर लोगों को बधाई दी और एक सवाल खड़ा किया। चलिए जानते है पूरा मामला-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namita Thapar (@namitathapar)

नमिता ने एक प्यारा वीडियो किया शेयर

दरअसल, महिला दिवस के उपलक्ष्य में शार्क नमिता ने एक वीडियो शेयर किया जो कि शार्क टैंक इंडिया 2 का ही एपिसोड है जिसमें नमिता दो आन्त्रप्रेन्योर का स्वागत करते हुए कहती है कि आपने बहुत सही बात बोली की 80 प्रतिशत महिलाओं के पास स्टेबल इनकम नहीं है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि जब हम पॉपुलेशन का 50 प्रतिशत है तो वर्कफोश में 20 प्रतिशत क्यों। साथ ही नमिता ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा- महिला दिवस की शुभकामनाएं, यह दिन हमें प्रगति करने और हर दिन महिलाओं का जश्न मनाने की याद दिलाता है … इस वीडियो में सीज़न 2 के आंकड़े सुनें और आज हम सभी अधिक महिलाओं को कार्यबल में वापस लाने का संकल्प लें!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namita Thapar (@namitathapar)

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

नमिता के इस वीडियो को देख यूजर्स इसमें अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा कि आप दिल से निर्णय लेती है। दूसरे यूजर ने उन्हें विश किया ृ। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा कि वास्तव में.. महिलाओं को कार्यबल में शामिल करें… महिला दिवस की शुभकामनाएं। नमस्ते प्रिय नमिता, आप बिल्कुल अद्भुत हैं!?? महान उद्यमी, मनभावन व्यक्तित्व और शानदार सौंदर्य! ?? आप बेहद सक्षम, प्रतिभाशाली, सफल, स्मार्ट, मनमोहक, आश्चर्यजनक रूप से मंत्रमुग्ध करने वाली सुंदर, भव्य, शालीन, आकर्षक और शिष्ट हैं, प्रिय नमिता! वहीं एक ने लिखा कि आई एम आउट की ब्रांड अम्बेसडर