
नई दिल्ली। अंबानी परिवार में इस वक्त खुशियों का माहौल है। दरअसल अंबानी परिवार में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) की बहू और आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने आज सुबह 11 बजे एक बेटे को जन्म दिया है। बता दें कि का और आकाश ने 9 मार्च, 2019 को मुंबई में काफी भव्य तरीके से शादी की थी, जिसमें व्यापार, राजनीति, बॉलीवुड, क्रिकेट जगह के कई नामी-गिरामी हस्तियों सहित अंतर्राष्ट्रीय सेलेब्रिटीज भी आए हुए थे।
अपने दादा-दादी बनने की खुशखबरी को मुकेश और नीता अंबानी ने लोगों के साथ साझा किया है। अंबानी परिवार के एक प्रवक्ता ने बताया कि, नीता और मुकेश अंबानी पहली बाद दादी-दादी बनकर बेहद खुश है। उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन के परपोते का स्वागत किया है। श्वेता और आकाश अंबानी आज (10 दिसंबर) को मुंबई में अपने बेटे के गर्वित माता-पिता बने हैं। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इस खबर से मेहता और अंबानी परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने भगवान कृष्ण को उनके इस आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया है।
परिवार में नए सदस्य के आगमन से अंबानी और मेहता परिवार दोनों बहुत खुश हैं। इन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से लोग बधाई दे रहे हैं।