नई दिल्ली। बीते कुछ समय पहले राज्य सरकारों की ओर से पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) पर वैट में कटौती कर लोगों को राहत दी गई थी। राज्यों की इस लिस्ट में अब राजस्थान का नाम भी शामिल हो गया है। राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) पर वैट (VAT) में कमी की गई है। इस कमी के बाद राज्य में पेट्रोल की कीमत में 4 रुपये तो डीजल की कीमत में 5 रूपए की कमी आ गई है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल 107.06 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 90.70 रुपये बनी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आ रही गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) की कीमत में आज लगातार 13वें दिन भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। बुधवार को दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये और डीजल की कीमत 86.67 रुपये पर बनी हुई है।
आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 103.87 | 86.67 |
मुंबई | 109.98 | 94.14 |
चेन्नै | 101.40 | 91.43 |
कोलकाता | 104.67 | 89.79 |
भोपाल | 107.56 | 90.87 |
रांची | 98.52 | 91.56 |
बेंगलुरु | 100.58 | 85.01 |
पटना | 105.92 | 91.09 |
चंडीगढ़ | 94.23 | 80.90 |
लखनऊ | 95.28 | 86.80 |
नोएडा | 95.51 | 87.01 |
हर दिन होता है तेल की कीमत में बदलाव
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।
जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत
तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।