newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Petrol-Diesel Price: आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, इस कीमत पर बिक रहा तेल

Petrol-Diesel Price: विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है।

नई दिल्ली। आज यानी रविवार 8 अगस्त को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जारी कर दी गई है। आज लगातार 20 वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। तेल कंपनियों की ओर से लोगों को मिल रही राहत का सिलसिला लगातार बना हुआ है। हालांकि लोगों को मिल रही राहत के बावजूद पेट्रोल-डीजल के भाव ऐतिहासिक ऊंचाई पर हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल की कीमत 89.87 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है।

जानें आज आपके शहर के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 101.84 89.87
मुंबई 107.83 97.45
चेन्नै 101.49 94.39
कोलकाता 102.08 93.02
भोपाल 110.20 98.67
रांची 96.68 94.84
बेंगलुरु 105.25 95.26
पटना 104.25 95.57
चंडीगढ़ 97.93 89.50
लखनऊ 98.92 90.26

प्रतिदिन होता है तेल की कीमत में बदलाव

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

Petrol & Diesel

अपने शहर में ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल की कीमत

तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।