नई दिल्ली। लगातार तीसरे दिन आज सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लोगों को राहत मिली है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया गया है जिसके बाद ये तेल उत्पाद अपनी पूरानी कीमत में बिक रहा है। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 101 रूपए 84 पैसे जबकि डीजल की कीमत 89 रूपए 87 पैसे पर बनी हुई है। बात मुंबई की करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 107 रूपए 83 पैसे और डीजल की कीमत 97.45 रुपये बनी हुई। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 102 रूपए 8 पैसे जबकि डीजल के दाम 93 रूपए 2 पैसे प्रति लीटर बनी हुई है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.49 रुपये तो डीजल की कीमत 94.39 रुपये लीटर बनी हुई है।
जानें आज आपके शहर के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 101.84 | 89.87 |
मुंबई | 107.83 | 97.45 |
चेन्नै | 101.49 | 94.39 |
कोलकाता | 102.08 | 93.02 |
भोपाल | 110.20 | 98.67 |
रांची | 96.68 | 94.84 |
बेंगलुरु | 105.25 | 95.26 |
पटना | 104.25 | 95.57 |
चंडीगढ़ | 97.93 | 89.50 |
लखनऊ | 98.92 | 90.26 |
42 दिनों में 11.52 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल
बीते चार मई से पेट्रोल की कीमत में रूक-रूक कर बढ़ोतरी देखने को मिली। रूक-रूककर हुई इस बढ़ोतरी के बाद 42 दिनों में ही पेट्रोल की कीमत 11.52 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई।
इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये पार जा चुकी है। इसके अलावा महानगरों की बात करें तो मुंबई, हैदराबाद और बंगलुरू में पहले ही पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े के पार बिक रहा है।
अपने शहर में ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल की कीमत
तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।