newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shark Tank India: राघव और आदित्य लाए ice age ज्वैलरी बिजनेस का आइडिया, क्या शार्क की तरफ से मिलेगी उनको फंडिंग

Shark Tank India: दोनों दिल्ली निवासी थी, ये दोनों हाउस ऑफ चिकनकारी के फाउंडर हैं। हाउस ऑफ चिकनकारी ई कॉमर्स ऑनलाइन ब्रैंड हैं, जहां ये लोग अपने चिकनकारी के मॉर्डन स्टाइल को लोगों के पास पहुंचाते हैं, साथ ही इन्होंने अपने 2 साल के करियर में 5000 से ज्यादा महिलाओं को रोजगार भी दिया हैं, साथ ही आकृति ने यह भी बताया कि 15000 से ज्यादा लोगों ने हमारे साइट से शॉपिंग भी किया हैं।

नई दिल्ली। शार्क टैंक का ये सीजन काफी दिलचस्प हैं लोग इस सीजन को काफी प्यार दे रहे हैं। शो को शुरु हुए 9 दिन हो गए अब तक शो में 9 एपिसोड दिखाए जा चुके हैं। इसमें हर दिन कोई ना कोई आंत्रप्रेन्योर अपने बिजनेस आइडिया को लेकर शार्क के सामने रखते हैं। इसके बाद शार्क को अगर उनका आइडिया पसंद आता हैं तो वह उसमें फडिंग लगाते हैं। पिछले एपिसोड में हमने देखा कि दो लड़कियां अपना आइडिया लेकर आई, जिनका नाम आकृति रावल हैं और दूसरी का पूनम रावल हैं। दोनों दिल्ली निवासी थी, ये दोनों हाउस ऑफ चिकनकारी के फाउंडर हैं। हाउस ऑफ चिकनकारी ई कॉमर्स ऑनलाइन ब्रैंड हैं, जहां ये लोग अपने चिकनकारी के मॉर्डन स्टाइल को लोगों के पास पहुंचाते हैं, साथ ही इन्होंने अपने 2 साल के करियर में 5000 से ज्यादा महिलाओं को रोजगार भी दिया हैं, साथ ही आकृति ने यह भी बताया कि 15000 से ज्यादा लोगों ने हमारे साइट से शॉपिंग भी किया हैं। वहीं अब दो लड़के अपना एक आइडिया लेकर आए वह आइडिया क्या हैं आइए जानते हैं-

शार्क टैंक में आए ice age बिजनेस का आइडिया लेकर

दरअसल, शार्क टैंक का एक प्रोमो जारी किया गया हैं, जिसमें दो लड़के आए हैं जिन्होंने सबका ice age में स्वागत किया, जिसके बाद शार्क अनुपम ने पूछा कि अच्छा आप लोग फाउंडर हो जिस पर उन लोगों ने बोला हां तभी सारे शार्क हंसने लगते हैं। हिप हॉप म्यूजिक के दीवाने तो हम बचपन से थे ही लेकिन हमने देखा इन रैपर्स ने कई सारे चेन, ब्रेसलेट, अंगूठी यहां तक की दांतों तक में ज्वैलरी पहनते हैं। इस ज्वैलरी को आईस्ताउट कहा जाता हैं। इस तरह की ज्वैलरी हमें भी चाहिए थी लेकिन हमें कहीं मिली नहीं। इस प्वाइंट पर हमने सोचा कि नई ज्वैलरी हमारी नई जेनरेशन के लिए हैं, जिसे जेनजी या जिलेनीयर कहते हैं। ये दोनों लड़कों की उम्र 19 साल के हैं और यह जयपुर निवासी हैं।

अंगूठी, चेन, इयरिंग बनाई जाती हैं

जिलेनियर के फाउंडर ने बताया कि ये लोग इसमें अंगूठी, चेन, इयरिंग यहां तक की कस्टम डिजाइन की ज्वैलरी भी बनाते हैं। इन दोनों ने बताया कि यह नहीं चाहते हैं कि इन्हें कोई जूलर्स के नाम से जाना जाए। इन दोनों का मकसद हैं कि जेलेनियर को एक लाइफस्टाइल ब्रैंड के नाम से जाना जाए। इन्होंने बताया कि बड़े-बड़े सेलेब्रिटी, म्यूजिशियन और रैपर यहां तक की स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी भी इनके इस ज्वैलरी को पहनती हैं। इनकी ज्वैलरी का डिजाइन काफी बोल्ड और यूनिक हैं। इन्होंने 50 लाख पर 3.3 इक्विटी मांगी हैं। इनके इस प्रेजेंटेशन से सारे शार्क काफी इंप्रैस होते हैं लेकिन देखने वाली बात हैं कि कौन सा शार्क से इन्हें मिलेगी हेल्प।