newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Petrol-Diesel Rate Today: कच्चे तेल की कीमतों पर राहत!, यहां देखें घरेलू बाजार में आज क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव

Petrol-Diesel Rate Today: विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है।

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है जो कि बीते महीने तक 86 डॉलर प्रति बैरल के पार था। इधर भारतीय बाजार में पेट्रोल (Petrol Price) और डीजल (Diesel Rate) की कीमतों में स्थिरता का दौर जारी है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज बुधवार 24 नवम्बर को भी पेट्रोल (Petrol Price) और डीजल (Diesel Rate) के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया है। बता दें, केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी घटाए जाने के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी पर रोक लगी हुई है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव…

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 103.97 86.67
मुंबई 109.98 94.14
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43

petrol diesel price

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट रेट

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
भोपाल 107.23 90.87
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.92 91.09
रांची 98.52 91.56
लखनऊ 95.28 86.80
चंडीगढ़ 94.23 80.09
नोएडा 95.51 87.01
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13

हर दिन होता है तेल की कीमत में बदलाव

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

Petrol diesel price

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत

तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।