Tesla CEO Elon Musk: टैक्स विवाद के बाद एलन मस्क हुए मेहरबान, 85 हजार करोड़ टैक्स देकर मस्क रचेंगे इतिहास?

Tesla CEO Elon Musk: दरअसल ये पूरा विवाद तब शुरु हुआ, जब अमेरिका की टाइम मैगजीन ने एलन मस्क को 2021 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ घोषित किया। इस ऐलान के बाद अमेरिका की सांसद, एलिजाबेथ वॉरेन ने एलन मस्क पर टैक्स चोरी का आरोप लगाया। वॉरेन ने ट्विट करके कहा कि मस्क को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ नहीं बल्कि टैक्स में धांधली करने वाला शख्स कहना चाहिए।

Avatar Written by: December 21, 2021 12:00 pm

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्‍‍‍‍ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार एलन मस्क टैक्स चुका कर, अमेरिका में नया इतिहास बनाने की तैयारी में हैं। क्योंकि टैक्स की रकम ही, अपने आप में एक रिकॉर्ड है। ये रकम करीब 85 हजार करोड़ रुपये है। जी हां, एलन मस्क ने खुद ऐलान किया है कि वो करीब $11 बिलियन डॉलर यानी करीब 85 हजार करोड़ रुपये टैक्स चुकाएंगे। अगर मस्क ऐसा करते हैं तो अमेरिका के इतिहास में ये पहली बार होगा, जब किसी ने इतनी बड़ी रकम टैक्स के तौर पर दी हो। लेकिन सवाल है आखिर, टैक्स को लेकर एलन मस्क इतने दरियादिली अचानक कैसे हो गए ? टैक्स को लेकर रातोंरात मस्क का ह्दय परिवर्तन कैसे हो गया ? एलन मस्क पर टैक्स चोरी के आरोप क्यों लगे ?

दरअसल ये पूरा विवाद तब शुरु हुआ, जब अमेरिका की टाइम मैगजीन ने एलन मस्क को 2021 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ घोषित किया। इस ऐलान के बाद अमेरिका की सांसद, एलिजाबेथ वॉरेन ने एलन मस्क पर टैक्स चोरी का आरोप लगाया। वॉरेन ने ट्विट करके कहा कि मस्क को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ नहीं बल्कि टैक्स में धांधली करने वाला शख्स कहना चाहिए। इस आरोप के बाद वॉरेन और एलन मस्क के बीच ट्विटर पर बहस छिड़ गई। टैक्स धांधली पर वॉरेन के आरोप का जवाब देते हुए, मस्क ने कहा कि- अगर आपने 2 सेकेंड के लिए अपनी आंखें खोली, तो आपको एहसास होगा कि मैं इस साल इतिहास में किसी भी अमेरिकी से ज्यादा टैक्स चुकाऊंगा।”

Elon Musk

तो ये है टैक्स को लेकर एलन मस्क के दरियादिली की कहानी। भले ही 85 हजार करोड़ रुपये का टैक्स चुका कर, एलन मस्क, अमेरिका में नया इतिहास बनाने जा रहे हैं, लेकिन अगर उनकी कमाई पर नज़र डालें तो ये रकम आपको छोटी लग सकती है। एलन मस्क इस समय दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मस्क की दौलत 300 बिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है। दूसरे नंबर के रईस जेफ बेजोस उनसे 103 बिलियन डॉलर पीछे हैं। आप एलन मस्क की संपत्ति का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और पुर्तगाल जैसे देशों की अर्थव्यवस्था एलन मस्क की दौलत से कम है।