Shark Tank India: Atypical Advantage का आइडिया शार्क के बीच बना झगड़े का कारण, अब क्या होगा इसका अंजाम

Shark Tank India: शार्क के बीच बहस हो गई क्योंकि पीयूष ने बोला कि मैं 65 लाख में 1 प्रतिशत इक्विटी लूंगा लेकिन शर्त यह हैं कि आपको अभी हां करनी पड़ेगी। जिसको लेकर नमिता को ये बात थोड़ी पसंद नहीं आती और उनके बीच थोड़ी बहस हो जाती हैं। अब फिर एक बार सारे शार्क पीयूष से भिड़ते दिखाई दिए।

Avatar Written by: January 11, 2023 4:45 pm

नई दिल्ली। शार्क टैंक ने भी अपनी एक अलग ही उपलब्धि हासिल की हैं। इस शो को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अब शो में हर दिन एक ना एक आंत्रप्रोन्योर यहां आते हैं और वह अपना आइडिया शार्क को बताते हैं अगर शार्क को उनका आइडिया पसंद आती हैं तो वह उन्हें फडिंग मुहैया कराते हैं। अब इससे पहले 800 करोड़ का एक बिजनेस लेकर एक आंत्रप्रोन्योर आए जिनका टेम्परेरी हेयर कलर का आइडिया था जो कि हर शार्क को काफी पसंद आया और सब फंड देने को भी तैयार हो गए थे, लेकिन शार्क के बीच बहस हो गई क्योंकि पीयूष ने बोला कि मैं 65 लाख में 1 प्रतिशत इक्विटी लूंगा लेकिन शर्त यह हैं कि आपको अभी हां करनी पड़ेगी। जिसको लेकर नमिता को ये बात थोड़ी पसंद नहीं आती और उनके बीच थोड़ी बहस हो जाती हैं। अब फिर एक बार सारे शार्क पीयूष से भिड़ते दिखाई दिए।


Atypical Advantage का आइडिया

दरअसल, शो में एक महान आंत्रप्रोन्योर आए जिन्होंने सभी को काफी मोटिवेट किया। वह Atypical Advantage नाम का अपना बिजनेस लेकर आए जो कि देश के विकलांग और असमर्थ लोगों के लिए था। इसके फाउंडर खुद भी डिसेबल थे, लोग उनको कहते थे कि यह भाग नहीं सकते लेकिन इन्होंने 7 मैराथॉन जीता साथ ही  5000किलोमीटर साइकिल भी चलाई हैं। इनका यह Atypical Advantage विकलांग लोगों के लिए जॉब मुहैया कराता हैं। यह आइडिया सुन सारे शार्क शॉक्ड हो जाते हैं। उनके इस आइडिया को सबने काफी पसंद किया।

शार्क के बीच हुई बहस

वहीं इस आइडिया को सुनकर पीयूष ने बोला इसके लिए मैं अकेले करना चाहूंगा इसमें मैं अकेले इन्वेस्ट करना चाहता हूं। जिस पर अमन कहते हैं कि अगर पीयूष को हम चारों नहीं चाहिए। जिसके बाद दूसरे शार्क कहते हैं कि इन्हें अलग तरह की डील करनी हैं तो ठीक हैं जिसमें पीयूष को गुस्सा आ जाता हैं और सारे शार्क के बीच बहस शुरु हो जाती हैं। अब इस लड़ाई का क्या हल निकलेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।