newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: मुंबई 26/11 ताज होटल पर हुए हमले में कैसे बचे थे गौतम अडानी?, खुद सुनिए बिजनेसमैन की जुबानी

Gautam Adani: उन्होंने बताया कि दुबई से मेरे दोस्त आए हुए थे। दुबई पोर्टवेल के सीईओ के साथ डिनर कर रहा था। करीब 10 बजे ये हादसा हुआ। उसके पांच मिनट पहले ही होटल का बिल पेमेंट किया और फिर खड़े हो गए। हमारे दोस्तों को हर चर्चा करनी थी इसलिए कॉपी पीने के लिए वापस बैठ गए। उसी टाइम पर ये हादसा हुआ। 

नई दिल्ली। देश के टॉप बिजनेसमैन गौतम अडानी ने इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में पहुंचे। जहां उन्होंने एंकर रजत शर्मा के कई तीखे सवालों के जवाब दिए। बिजनेसैन ने राहुल गांधी के कई आरोपों पर जवाब दिए। इसके अलावा उन्होंने अपनी जिदंगी से जुड़े कई किस्से भी सुनाए। कार्यक्रम में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने 26/11 हमले का किस्सा सुनाते हुए कहा, मैंने आपने सामने ही आतंकियों को देखा था। आतंकियों ने जब पहला राउंड फायर किया था। मैंने अपनी आंखों देखा था। मैं तो भगवान का शुक्रगुजार हूं। मैंने आपनी लाइफ में ऐसे दो हिस्से देखें। जहां मैंने मौत को बहुत नजदीक से देखा। ये भगवान का आशीर्वाद समझो। जिसमें उन्होंने बाल-बाल बचाया।”

Gautam Adani.

उन्होंने बताया कि दुबई से मेरे दोस्त आए हुए थे। दुबई पोर्टवेल के सीईओ के साथ डिनर कर रहा था। करीब 10 बजे ये हादसा हुआ। उसके पांच मिनट पहले ही होटल का बिल पेमेंट किया और फिर खड़े हो गए। हमारे दोस्तों को हर चर्चा करनी थी इसलिए कॉपी पीने के लिए वापस बैठ गए। उसी टाइम पर ये हादसा हुआ।

अडानी ने कहा, मैं आज कह सकता हूं ताज ग्रुप के हर कर्मचारियों ने जिस तरीके से काम किया था। ऐसा डेडिकेशन बहुत कम आर्गेनाइजेशन में होता है। पूरी रात में वहां फसा था ताज होटल के कर्मचारियों ने मुझे होटल के कमरे की पीछे के रास्ते से किचन की साइड से चैंबर में लेकर गए थे। पूरी रात मैं वहा पर था। सुबह करीब 7 बजे कमांडो आए। उनको मालूम था काफी लोग यहां फंसे है। एक कमांडो ने हमें पूरा सुरक्षा से बाहर निकाला।