newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajeev Jain: कौन है राजीव जैन जो अडानी ग्रुप के लिए बने संकट मोचन, अब फोर्ब्‍स रिच लिस्‍ट में हुए शामिल

Rajeev Jain: जब से दिग्गज निवेशक राजीव जैन ने अडानी ग्रुप की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है तभी से उसके निवेशकों की रूचि एक बार फिर जागती नजर आ रही है। अब अडानी ग्रुप में निवेश का फायदा खुद राजीव जैन को भी हुआ है और वो फोर्ब्स रिच लिस्ट में पहली बार शामिल हो गए हैं।

नई दिल्ली। बीते महीने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद विवादों में अडानी ग्रुप की मुश्किलें अब कम होती नजर आ रही है। मुश्किल की घड़ी में अडानी समूह के लिए संकट मोचन बने राजीव जैन के किए गए निवेश का फायदा दिखने लगा है। जब से दिग्गज निवेशक राजीव जैन ने अडानी ग्रुप की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है तभी से उसके निवेशकों की रूचि एक बार फिर जागती नजर आ रही है। अब अडानी ग्रुप में निवेश का फायदा खुद राजीव जैन को भी हुआ है और वो फोर्ब्स रिच लिस्ट में पहली बार शामिल हो गए हैं।

Rajeev Jain

कौन हैं राजीव जैन

बिलेनियर्स की लिस्ट में शामिल हुए राजीव जैन जीक्यूजी (GQG) पार्टनर्स के चेयरमैन और चीफ इंवेस्टमेंट ऑफिसर हैं। वो GQG के लिए निवेश की रणनीति तो तैयार करते ही हैं साथ ही वो वॉनटोबेल एसेट मैनेजमेंट के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर के रूप में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। साल 1994 में उन्होंने पोर्टफोलियो के रूप में काम की शुरुआत की थी। आज उनके सही मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि जीक्यूजी निवेश क्षेत्र में 92 अरब डॉलर का पावर हाउस बन चुका है।

Rajeev Jain

अडानी ग्रुप के लिए संजीवनी बने राजीव जैन

बीते महीने 2023 में जब अडानी ग्रुप विवादों में घिरा था तब उस दौरान जीक्यूजी (GQG) पार्टनर्स के चेयरमैन राजीव जैन ने भरोसा जताते हुए 15446 करोड़ रुपये का निवेश। राजीव जैन ने ये निवेश अडानी पोर्ट्स, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी एंटरप्राइजेज में किया था। उनके किए गए इतने बड़े निवेश से सीधे तौर पर अडानी ग्रुप को तो फायदा हुआ ही साथ ही दूसरे निवेशकों की रुचि भी जागी। अब अडानी ग्रुप के लिए संजीवनी बने राजीव जैन दुनिया के अमीरों में शामिल हो गए है। फोर्ब्स की मानें तो पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए राजीव जैन की मौजूदा संपत्ति 200 करोड़ डॉलर है।