newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इस नई भोजपुरी फिल्म में नजर आने वाली हैं अंजना सिंह, एक बार फिर बड़ी बहन के किरदार में दिखेंगी एक्ट्रेस

Bhojpuri Actress Anjana Singh: अंजना सिंह की लोकप्रियता का आलम ये है कि एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना सिंह के फैंस भी उनकी नई फिल्मों और गानों का इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी एक और नई फिल्म की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है तो चलिए जानते हैं अंजना सिंह की इस अपकमिंग फिल्म के बारे में।

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की सबसे हाईएस्ट पेड अभिनेत्रयों में से एक हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के नाम का डंका बजता है। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अंजना सिंह जहां जाती हैं उन्हें देखने भर के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अंजना सिंह की लोकप्रियता का आलम ये है कि एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना सिंह के फैंस भी उनकी नई फिल्मों और गानों का इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी एक और नई फिल्म की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है तो चलिए जानते हैं अंजना सिंह की इस अपकमिंग फिल्म के बारे में।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)


अंजना सिंह की नई फिल्म:

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह की दीवानगी का आलम ये है कि फैंस उनकी नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अब एक बार फिर अंजना सिंह ने अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए अपनी नई भोजपुरी फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। एक्ट्रेस की इस नई फिल्म का नाम ”छोटकी दीदी बड़की दीदी” है। इस फिल्म के शूट की पहले दिन की तस्वीरें अंजना सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ”माता रानी की कृपा से आज हमारी एक और फ़िल्म ”छोटकी दीदी बड़की दीदी” की पूजा अर्चना के साथ मुहूर्त कर शूटिंग की शुरुआत की.. हमेशा की तरफ अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखें। जय माता दी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

अंजना सिंह की नई फिल्म ”छोटकी दीदी बड़की दीदी” के निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतिक सिंह हैं। जबकि फिल्म का निर्देशन संजीव बोहरपी ने किया है। फिल्म के लेखक सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा हैं। फिल्म का संगीत मुन्ना दुबे ने दिया है। इस फिल्म के सभी गीत प्यारेलाल यादव और सुरेंद्र मिश्रा ने लिखे हैं।