newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

श्रीदेवी के निधन के 2 साल बाद खुले उनसे जुड़े कई राज, फैंस ने की CBI जांच की मांग, यहां पढ़े पूरा मामला

बॉलीवुड की वेटरेन एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी, 2018 को दुबई के एक होटल में हुआ था। उनके निधन को 2 साल हो गए। अब उनके अंकल वेणुगोपाल रेड्डी ने उनकी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की वेटरेन एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी, 2018 को दुबई के एक होटल में हुआ था। होटल के बाथटब डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई थी। आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो और उनकी याद अब भी लोगों के जहन में हैं।

sridevi

श्रीदेवी की मौत की मिस्ट्री कुछ साफ नहीं है ऐसे में उनके निधन के दो साल बाद उनके अंकल वेणुगोपाल रेड्डी ने उनकी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। वेणुगोपाल रेड्डी ने एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस के पति से रिश्ते और धन-संपत्ति को लेकर कई चौकाने वाले खुलासे किए। जो अब तक शायद ही लोगों के सामने आए हो।

sridevi bony

वेणुगोपाल रेड्डी के मुताबिक श्रीदेवी दुनिया को दिखने के लिए मुस्कुराया करती थी, लेकिन वो अंदर से काफी दुखी रहती थी। जिसका कारण है बोनी की फिल्मों में घाटा। उन्होंने बताया कि श्रीदेवी ने अपने दिल में दर्द लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने कहा कि बोनी को कुछ फिल्मों में घाटा हुआ था और उनके कर्ज चुकाने के लिए श्रीदेवी को अपनी जायदाद बेचनी पड़ी थी। श्रीदेवी को हमेशा इस बात का पछतावा होता था।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो बाहरी दुनिया के लिए अपने चेहरे पर एक झूठी मुस्कान रखती थीं, लेकिन वो अंदर से बहुत दुखी रहती थीं। बोनी कपूर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण मजबूरी में श्रीदेवी को फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से फिल्मों में वापसी करनी पड़ी। उनके मुताबिक बोनी ने ऐसी फिल्मों पर भी पैसा लगाया है, जो कभी रिलीज नहीं हुई। इसकी वजह से बोनी को काफी नुकसान हुआ और श्रीदेवी को फिल्मों में वापसी करनी पड़ी। इस बात का श्री देवी को काफी दुख था।

sridevi

श्रीदेवी के अंकल वेणुगोपाल रेड्डी ने ये भी बताया कि एक्ट्रेस की मां और बोनी कपूर के रिश्ते कैसे थे। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी की मां बोनी को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं। श्रीदेवी की मां नहीं चाहती थीं कि वो बोनी से शादी करें। जब भी बोनी किसी अवसर पर घर आते थे तो एक्ट्रेस की मां उनके साथ बुरा बर्ताव करती थीं, लेकिन श्रीदेवी और बोनी कपूर ने शादी कर ली।

shri devi mother

कहा तो ये भी जाता है कि श्री देवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में शादी करनी पड़ी जिसके कुछ समय बाद जहान्वी का जन्म हुआ। बताते चले कि कुछ दिन पहले श्री देवी की मौत को लेकर सीबीआई जांच की मांग भी हुई।