2023 Movie Releases: प्रभाष, शाहरुख खान और अजय देवगन जैसे अन्य स्टार 2023 में रिलीज़ कर रहे हैं सलार, पठान और मैदान जैसी अन्य फिल्म

2023 Movie Releases: उम्मीद है इस साल की शुरुआत अच्छे नम्बर्स से होगी और बॉलीवुड पर रिलीज़ होने वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी। उम्मीद करेंगे कि इस बार बॉलीवुड की अच्छा बिजनेस करे। यहां हम कुछ उन फिल्मों का नाम बताने जा रहे हैं जो चर्चा में हैं और साल 2023 में रिलीज़ होने वाली हैं।

Avatar Written by: January 1, 2023 7:23 pm

नई दिल्ली। साल 2022 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बेहद निराशाजनक रहा। कुछ फिल्मों को छोड़कर ज्यादातर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से असफल हो गईं। साल 2023 में भी कई बड़ी फिल्म लाइन में खड़ी हैं जो रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं। इस साल फिर से हमें सभी स्टार का जलवा देखने को मिलने वाला है। इस साल तमाम बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने वाली हैं। उम्मीद है इस साल की शुरुआत अच्छे नम्बर्स से होगी और बॉलीवुड पर रिलीज़ होने वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी। उम्मीद करेंगे कि इस बार बॉलीवुड की अच्छा बिजनेस करे। यहां हम कुछ उन फिल्मों का नाम बताने जा रहे हैं जो चर्चा में हैं और साल 2023 में रिलीज़ होने वाली हैं।

Pathaan

शाहरुख खान की पहली फिल्म इस साल 2023 को रिलीज़ होगी जो की बड़ी फिल्म है। शाहरुख खान कई वर्ष बाद फिल्म लेकर आ रहे हैं। जिसका काफी विरोध हुआ है और आने वाले समय में हो सकता है। इस साल 25 जनवरी 2023 को शाहरुख खान अपनी पहली पठान से शुरुआत करने वाले हैं। अब देखना होगा कि शाहरुख खान की फिल्म पठान कितना बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस करती है।

Salaar

साऊथ के सुपरस्टार और बाहुबली एक्टर की जो चर्चित फिल्म रही है वो सलार। जिसे भी साल 2023 में सितंबर के महीने में रिलीज़ किया किया जाएगा। प्रभास के फैंस इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं। प्रभास की जबरदस्त एक्शन फिल्मों में से एक ये फिल्म है। प्रभास के अलावा फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हसन भी देखने को मिलेंगी। इसे 28 सितंबर 2023 को रिलीज़ किया जाएगा।

Kisi Ka Bhai kisi ki Jaan

सलमान खान 2023 में 2 फिल्म रिलीज़ करने वाले हैं। उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान 2023 में ईद के मौके पर रिलीज़ की जाएगी। फिल्म में जगपति बाबू, शहनाज़ गिल और राघव जुयाल जैसे तमाम बड़े कलाकार दिखने वाले हैं।

Bade Miyan Chhote Miyan

साल 2023 में अक्षय कुमार कई बड़ी फिल्म के साथ दिखने वाले हैं। साल 2022 अक्षय कुमार के लिए बुरी तरह बीता और उनकी सभी फिल्म फ्लॉप आ रही। साल 2023 में भी अक्षय कुमार कई बड़ी फिल्म के साथ आने वाले हैं। जिसमें से एक फिल्म है बड़े मियां और छोटे मियां। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ भी देखने को मिलेंगे। ये एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें साऊथ के स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन की भूमिका निभाएंगे। इसे 25 दिसंबर 2023 को रिलीज़ किया जाएगा।

Jawaan

शाहरुख खान 2023 में तीन फिल्म करने वाले हैं। जिसमें उनकी दूसरी फिल्म डंकी है। जिसे वो साऊथ के डायरेक्टर एटली के साथ कर रहे हैं। इसमें नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा मुख्य रोल में दिखने वाली हैं। इस फिल्म को 2 जून 2023 को रिलीज़ किया जाएगा

Adipurush

प्रभास की साल की एक और बड़ी फिल्म 2023 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। पहले इस फिल्म की रिलीज़ डेट 12 जनवरी 2022 को थी लेकिन जब इस फिल्म के वीएफएक्स को लेकर बवाल हुआ तब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज़ डेट बढ़ा दी और अब फिल्म को 16 जून 2023 को रिलीज़ किया जाएगा। ये भी साल 2023 की बड़ी फिल्म में से एक है।

Ganpath

टाइगर श्रॉफ जहां एक तरफ अक्षय कुमार के साथ बड़े मियां छोटे मियां जैसे एक्शन फिल्म में दिखने वाले हैं वहीं वो गणपत फिल्म में भी साल 2023 में नज़र आएंगे। इस फिल्म की रिलीज़ डेट तय नहीं है लेकिन फिल्म आपको 2023 में ही देखने को मिलने वाली है।

Sam Bahadur

विक्की कौशल की एक जबरदस्त फिल्म साल 2023 में दिखने वाली है। जिसका नाम है सैम बहादुर। ये फिल्म सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर आधारित है और इस फिल्म को मेघना गुलजार निर्देशित कर रही हैं। इस फिल्म को 1 दिसंबर 2023 को रिलीज़ किया जाएगा।

Maidaan

अजय देवगन के लिए भी साल 2022 ज्यादा खास नहीं रहा। हालांकि उनकी दृश्यम 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। अब साल 2023 ेमिन अक्षय कुमार एक अलग फिल्म में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म 17 फरवरी 2023 को रिलीज़ किया जाएगा। बाकी कई फिल्म इस साल रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉलीवुड इस साल बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाता है।