newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Anurag Kashyap: भारतीय सिनेमा के बेहतरीन निर्देशक अनुराग कश्यप का 50वां जन्मदिन आज,साल 1993 में आए थे मुम्बई

Happy Birthday Anurag Kashyap: डायरेक्टर के पिता का नाम प्रकाश सिंह है जो पेशे से उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के एक रिटायर्ड चीफ इंजीनियर हैं। चलिए आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ बातों के बारें मे बताते है

नई दिल्ली। अनुराग कश्यप एक अच्छे भारतीय फिल्म निर्देशक,स्क्रीनराइटर,एक्टर,और फिल्म निर्माता है। अनुराग आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। निर्देशक को कई सारे पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है। अनुराग को अब तक 4 फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुके है। अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितंबर 1972 को गोरखपुर में हुआ था। निर्देशक अपना 50वां जन्मदिन मना रहे है। डायरेक्टर के पिता का नाम प्रकाश सिंह है जो पेशे से उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के एक रिटायर्ड चीफ इंजीनियर हैं। चलिए आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ बातों के बारें मे बताते है-

अनुराग ने की दो शादी हुई

निर्देशक के एक भाई और एक बहन भी हैं। भाई का नाम अभिनव कश्यप है और बहन का नाम अनुभूति कश्यप है। अनुराग कश्यप ने अपनी शुरुआती पढ़ाई देहरादून के ग्रीन स्कूल और ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से कम्पलीट की है। इसके बाद की पढ़ाई के लिए वो दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज गए। यहां से निकलने के बाद ही अनुराग ने थिएटर ज्वॉइन कर लिया था। अनुराग ने पहली शादी आरती बजाज से की थी, लेकिन बाद में उन्होंने दूसरी शादी अभिनेत्री कल्कि कोचलीन से की थी।

साल 1993 में मुंबई आए

अनुराग कश्यप ने भारत के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पार्टिशिपेट किया और केवल 10 दिनों में 55 से अधिक फिल्में देख लीं। इसी दौरान वो ”विट्टोरियो दी सेकास” की फिल्म ‘बाइसिकल थीव्स’ से काफी इंम्प्रैस हुए थे और फिर उन्होंने फिल्में बनाने का विचार बनाया। वो इस फिल्म से प्रभावित होकर 5 हजार रुपये लेकर घर छोड़कर चले गए और साल 1993 में सपनों की नगरी मुंबई में आ कर बस गए।