newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Alia Bhatt Movies: आलिया भट्ट की इन फिल्मों ने अभिनेत्री के करियर को दिया नया आयाम, लास्ट फिल्म में तो अपनी दमदार एक्टिंग से लगाया चार चांद

Alia Bhatt Movies: कुछ फिल्म में तो बिना किसी हीरो के ही अभिनेत्री ने हिट करा दी है उनमें से एक फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी है। इस फिल्म में उन्होंने एक वैश्या का रोल अदा किया और उस रोल के लिए आलिया की काफी सराहना भी हुई है। आइए आलिया की कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में जानते हैं-

नई दिल्ली। 30 साल की आलिया आज एक सफल अभिनेत्रियों की गिनती में आती है, उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की है। इन्होंने जिस भी फिल्म में काम किया है पूरी शिद्दत से उसमें अपनी एक्टिंग से लोगों को इम्प्रेस किया। आलिया के नाम बहुत सी सफल फिल्में है जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग का तड़का लगाया है। कुछ फिल्म में तो बिना किसी हीरो के ही अभिनेत्री ने हिट करा दी है उनमें से एक फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी है। इस फिल्म में उन्होंने एक वैश्या का रोल अदा किया और उस रोल के लिए आलिया की काफी सराहना भी हुई है। आइए आलिया की कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में जानते हैं-

स्टूडेंट ऑफ द ईयर-

फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर आलिया की डेब्यू फिल्म थी इस फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए थे। यह फिल्म कॉलेज लव स्टोरी पर आधारित है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

हाइवे-

साल 2014 में आई इस फिल्म ने आलिया के करियर को एक नया आयाम दिया था। आलिया ने इस फिल्म के बाद काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। इम्तियाज अली की इस फिल्म में आलिया के अलावा रणदीप हुड्डा भी दिखाई दिए थे। इस फिल्म को आलिया के करियर का टर्निंग प्वाइंट भी माना जाता है।

2 स्टेट्स-

2 स्टेट्स फिल्म जो कि चेतन भगत की किताब पर बनाया गया था। इस फिल्म में आलिया के अलावा अर्जुन कपूर भी नजर ए थे। आलिया ने इस फिल्म में साउथ इंडियन लड़की का रोल अदा किया है। वहीं अर्जुन ने नार्थ इंडियन लड़के का रोल अदा किया है।

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया-

इस फिल्म में आलिया के साथ उनके स्टूडेंट ऑफ द ईयर के को-स्टार वरुण धवन भी है। दोनों की जोड़ी को इस फिल्म में काफी पसंद किया गया। आलिया और वरुण पर फिल्माई गई ये फिल्म लोगों को पसंद आई थी।

उड़ता पंजाब-

फिल्म उड़ता पंजाब में आलिया का रोल भले कम था लेकिन फिर भी एक्ट्रेस ने उस छोटे से रोल में भी दर्शकों का काफी प्यार बटोरा। फिल्म में आलिया के अलावा शाहिद कपूर और करीना कपूर है। इस फिल्म की कहानी पंजाब के ड्रग अब्यूज के इर्द-गिर्द घूमती है।

डियर जिंदगी-

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ आलिया की जोड़ी को दर्शकों ने काफी सराहा। फिल्म डियर जिंदगी में आलिया अपने करियर और रिलेशनशिप की समस्या से काफी परेशान होती है तब वह डॉक्टर जहांगीर खान से मिलती है जो कि उन्हें जिंदगी जीने के सही मायने बताते हैं।

राजी-

फिल्म राजी जिसमें आलिया के साथ विक्की कौशल नजर आते है, दोनों ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सबको खुश कर दिया था। इस फिल्म में दिखाया गया कि आलिया और विक्की दोनों ही अपने देश प्रेम के लिए कुछ भी कर सकते है। फिल्म को काफी प्यार मिला था।

गली ब्वॉय-

फिल्म गली ब्वॉय में आलिया ने सफीना का रोल अदा किया जो कि अपने रिश्ते को बचाने के लिए कुछ भी करती है। इसमें रणवीर सिंह, आलिया के ब्वॉयफ्रेंड बने है। रणवीर सिंह स्ट्रीट रैपर के रूप में दिखाई दिए।

गंगूबाई काठियावाड़ी-

इस फिल्म में आलिया ने एक वैश्या का रोल अदा किया है, संजयलीला भंसाली की यह फिल्म जो कि सिनेमाघरों में छा गई थी। फिल्म में आलिया के कई सपने होते है जो वह अपने घर से भागकर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पूरे करने जाती है लेकिन उसका ब्वॉयफ्रेंड पैसों के लिए उसे बेच देता है और वहीं से काहानी में नया मोड़ आता है।