Happy B’Day Yash Chopra: बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक और फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की 90वीं बर्थ एनिवर्सरी आज,फिल्म ”धूल का फूल” से करियर की हुई शुरुआत

Happy B’Day Yash Chopra: साल 1970 में यश चोपड़ा ने पामेला सिंह से शादी की जिनसे इनके दो बेटे आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा हैं। आइए निर्देशक के बर्थ एनिवर्सरी में इन्हें याद करके इनके बारें में कुछ दिलचस्प बातों के बारें में जानते हैं

Avatar Written by: September 27, 2022 9:40 am

नई दिल्ली। यश चोपड़ा बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक और फिल्म निर्माता है। इनका जन्म 27 सितंबर 1932  को लाहौर,पंजाब में हुआ था। यश पंजाबी खत्री परिवार से ताल्लुक रखते हैं। यह राज फिल्म्स के संस्थापक भी हैं। यश ने बॉलीवुड को एक से एक शानदार फिल्में दी हैं। निर्देशक यश चोपड़ा की आज 90वीं बर्थ एनिवर्सरी है। भले ही यश इस दुनिया को अलविदा कह चुके हो लेकिन वह आज भी करोड़ों दिलों में बसते हैं। ऐसे में उनके प्रशंसक उनकी बर्थ एनिवर्सरी के दिन उन्हें दिल से याद कर रहे हैं। साल 1970 में यश चोपड़ा ने पामेला सिंह से शादी की जिनसे इनके दो बेटे आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा हैं। आइए निर्देशक के बर्थ एनिवर्सरी में इन्हें याद करके इनके बारें में कुछ दिलचस्प बातों के बारें में जानते हैं-

यश चोपड़ा की डेब्यू फिल्म

यश चोपड़ा के करियर की बात करें तो इन्होंने अपने निर्देशक करियर की शुरुआत साल 1959 में फिल्म ”धूल का फूल” के साथ किया था। इसके बाद साल 1961 में धर्मपुत्र में काम किया। साल 1970 में यश राज चोपड़ा ने अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी यश राज फिल्म्स की स्थापना की। जिसकी पहली प्रोडक्शन फिल्म दाग: ए पोएम ऑफ लव थी, जो साल 1973 में रिलीज हुई थी। यश राज ने थ्रिलर फिल्म डर का निर्देशन किया जिसमें शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका का रोल अदा किया था। इसके बाद दिल तो पागल है,वीर जारा और जब तक है जान जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था।

यश चोपड़ा का निधन

यश चोपड़ा के पिता ब्रिटिश पंजाब प्रशासन के पीडब्ल्यूडी डिवीजन में एकाउंटेट थे। यश चोपड़ा को 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 8 फिल्मफेयर पुरस्कार सहित अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया हैं। 13 अक्टूबर 2012 को यश चोपड़ा को डेंगू बुखार हुआ था जिसके बाद उन्हें मुम्बई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करा गया था। जिसके बाद 21 अक्टूबर को यश चोपड़ा के आर्गन फेलियर के चलते 80 साल की उम्र में इनका निधन हो गया।

Latest