newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Song: आ गया अंकुश राजा का बेहतरीन सॉन्ग,’तोर धनवा मोर धनवा एके में मिलाव रे’ गाने में ज्योति ठाकुर ने दिखाए अपने जबरदस्त मूव्स

Bhojpuri Song: दमदार एक्टिंग और बेहतरीन आवाज से लोगों के दिल पर राज करते है अंकुश। अब इसी बीच इनका एक गाना आया है जो उनके फैंस के जुबान पर है। इस गाने की जमकर तारीफ हो रही है।

नई दिल्ली। आज कल भोजपुरी गानों का शुमार हर जगह है। कोई गाना आया नहीं कि ट्रेंड करने लग जाता है और गाना भोजपुरी के बेहतरीन एक्टर और सिंगर अंकुश राजा का हो तब तो वह गाना और  भी ज्यादा ट्रेंड करने लगता है। दर्शकों को अंकुश राजा के गानों का बेसबरी से इंतजार रहता है। सिंगर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है अपने खुद के दम पर आज अंकुश ने ये मुकाम हासिल किया है। अपनी दमदार एक्टिंग और बेहतरीन आवाज से लोगों के दिल पर राज करते है अंकुश। अब इसी बीच इनका एक गाना आया है जो उनके फैंस के जुबान पर है। इस गाने की जमकर तारीफ हो रही है।

गाने के बोल

अंकुश राजा एक बेहतरीन सॉन्ग के साथ वापसी कर रहे है। इस गाने के बोल ‘तोर धनवा मोर धनवा एके में मिलाव रे’ है जिसे रिलीज कर दिया गया है। ‘तोर धनवा मोर धनवा एके में मिलाव रे’ गाने के वीडियो को अंशिका रिकॉर्ड्स ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इसमें अंकुश राजा के साथ ज्योति ठाकुर नजर आएंगी। इसमें ज्योति ने वेस्टर्न का तड़का लगाया है। एक्ट्रेस के मूव्स को देख हर कोई उनके हुस्न का दीवाना बन गया है। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है।

शिल्पी राज की आवाज 

गाना ‘तोर धनवा मोर धनवा एके में मिलाव रे’ को अंकुश राजा ने अपनी आवाज से सजाया है। इसमें फिमेल आवाज ट्रेडिंग सिंगर शिल्पी राज की है। जो अपनी मखमली आवाज से लोगों को अपना दीवाना बना लेती है। गाने के लिरिक्स बोस रामपुरी ने लिखा है,और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है।