newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Song: आ गया कल्लू का तड़कता फड़कता गाना,’करिहईयां में राजा’ में जोया ने दिखाया अपने हुस्न का जलवा

Bhojpuri Song: अब एक्टर का नया गाना ‘करिहईयां में राजा’ रिलीज कर दिया गया है, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने ने आते ही तबाही मचा दी है। अब यह गाना हर किसी की जुबान पर चल रहा है।

नई दिल्ली। आज कल भोजपुरी गानों का ट्रेंड चल रहा है और अगर वह भोजपुरी गाना बॉलीवुड सॉन्ग का रीमिक हो तब तो वह गाना और हिट हो जाता है।    भोजपुरी इंडस्ट्री में कम उम्र में ही स्टार बन चुके एक्टर अरविंद अकेला कल्लू लाखों दिलों की धड़कनों पर राज करते हैं। अरविंद का गाना आते ही फैंस बेसब्री से उनके गाने का इंतजार करते है। एक्टर की अदायगी में न जाने कितनी लड़कियां दीवानी है। अब एक्टर का नया गाना ‘करिहईयां में राजा’ रिलीज कर दिया गया है, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने ने आते ही तबाही मचा दी है। अब यह गाना हर किसी की जुबान पर चल रहा है।

गाने के बोल

अरविंद अकेला कल्लू  का गाना रिलीज हो चुका है। भोजपुरी गाने ‘करिहईयां में राजा’ के वीडियो को एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है। एक्ट्रेस जोया खान और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू पहली बार पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आए थे। इनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे है। इनकी जोड़ी ऑनस्क्रीन लोगो को खूब भा रही है। इस गाने में एक्ट्रेस जोया खान ने अपने बेहतरीन मूव्स दिखाए। जोया खान के डांस आपको अपना दीवाना बना लेगी। इसमें एक्ट्रेस को ब्लू कलर की साड़ी में देखा गया  जिसमें वह कहर ढ़ा रही है।

शिल्पी राज की आवाज में गाना

एक्टर कल्लू और एक्ट्रेस जोया खान के वीडियो  को फैंस और ऑडियंस कई बार देख रहे है। इस वीडियो को कई सारे लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है और उनका साथ ट्रेंडिंग गायिका शिल्पी राज ने दिया है। वहीं, इस गाने मे जोया खान ने अपने हुस्न का तड़का लगाया है। उन्होंने बोल्डनेस दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने दिए हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है।