newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ira Khan: बिकिनी पहनकर केक काटने वाली आमिर खान की बेटी Ira Khan ने की बॉयफ्रेंड संग सगाई, खुल्लम खुल्ला किया लिप-लॉक

Ira Khan: Ira Khan अपने बॉयफ्रेंड संग खुल्लम-खुल्ला रिलेशनशिप और बोल्ड फोटो को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। यूजर्स भी आमिर खान को बेटी  Ira की बोल्डनेस को लेकर निशाने पर लेते हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी Ira Khan अपने बॉयफ्रेंड संग खुल्लम-खुल्ला रिलेशनशिप और बोल्ड फोटो को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। यूजर्स भी आमिर खान को बेटी  Ira की बोल्डनेस को लेकर निशाने पर लेते हैं। एक बार फिर Ira ने कुछ ऐसा कर दिया है कि वो टॉक ऑफ द टाउन बन गई हैं और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।  Ira ने सिपंल नहीं बल्कि डिफरेंट स्टाइल में सगाई की है और सबके सामने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे को किस भी किया है। उन्होंने खुद सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है और अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Ira ने शेयर किया वीडियो

Ira ने सोशल मीडिया पर नुपुर शिखरे की प्रपोज करते हुए वीडियो शेयर की है। वीडियो में नुपुर शिखरे एक रिंग का डिब्बा लेकर आते हैं और  Ira को प्रपोज करते हैं। Ira बिना देर किए तुरंत हां कर दी। जिसके बाद दोनों सबके सामने किस करती हैं। वहां मौजूद लोग जोरदार तालियां बजाते हैं। अब सगाई का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सेलेब्स भी Ira को नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं। रोहमन शॉल, फातिमा सना शेख,टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा,सारा तेंदुलकर,हेजल कीच और रिया चक्रवर्ती समेत कई स्टार्स ने बधाई दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)


2020 से कर रहे डेट

Ira और नुपुर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों साल 2020 से रिश्ते में हैं और सोशल मीडिया पर कपल्स गोल्स देने से भी नहीं डरते हैं। दोनों एक साथ सोशल मीडिया पर काफी बोल्ड पोज देते हैं। हाल ही में  Ira के जन्मदिन पर दोनों को पूल में रोमांटिक होते हुए देखा गया था। Ira ने प्रिंटेड बिकिनी में केक काटकर सनसनी मचा दी थी। दोनों की रोमांटिक औक क्लोजी फोटोज सोशल  मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। बता दें कि Ira का सोशल मीडिया नुपुर शिखरे के फोटोज से ही भरा है। अब Ira ने अपनी जिंदगी को नेक्स्ट लेवल पर ले गई हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे।