
नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा अपने घर है। जहां वंश को देखने आई लड़की की मां कायरव की बेइज्जती करती है और कहती है कि उस पर खून का चार्ज लगा है। अक्षरा उन्हें खरी-खोटी सुनाती है और भगा देती है। दूसरी तरफ अभिमन्यु अक्षरा का वेट कर रहा होता है तो मंजरी को बुरा लगता है। वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन फैसला करता है कि काव्या के पास रहने और प्रीता से बदला लेने के लिए वो प्रीता से शादी करेगा। इसके बाद अर्जुन बुरा सपना देखता है जिसमें ऋषभ प्रीता को उससे दूर कर रहा है।..वहीं प्रीता देखती है कि कोई करण से उसे दूर कर रहा है। दोनों ही काव्या को लेकर परेशान हैं।
मंजरी और अक्षरा के बीच सब कुछ होगा ठीक
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा की गाड़ी का टायर पंचर हो जाता है। वो बिना अभिमन्यु को बताए खुद टायर बदलती है और पार्टी में पहुंचती है। जहां अभिमन्यु उसका इंतजार करते-करते सो चुका है। अक्षरा अभिमन्यु को सोते देखकर रोने लगती हैं। अभि से चुप कराता है और कहता है कि वो जानता है कि कुछ जरूरी काम होगा इसलिए लेट हो गई। अक्षरा लेट आने के लिए माफी मांगती है। जिसके बाद दोनों मिलकर खाना खाते हैं। मंजरी अपने मन की बात शेफाली से कहती है कि हर बार अभिमन्यु को ही अक्षरा का इंतजार करना पड़ता है। उसकी तड़प देखी है मैंने..लेकिन अक्षरा इन बातों को नहीं समझ रही है। दूसरी तरफ महिमा और आरोही मिलकर प्लानिंग कर रहे हैं। महिमा आरोही और नील को मिलाने की कोशिश करेगी।
फिर अर्जुन से टकराएगी प्रीता
वहीं कुंडली भाग्य में प्रीता अपने परिवार की खुशी के लिए भगवान से प्रार्थना करती है और सब कुछ ठीक करने के लिए उन्हें धन्यवाद दे रही है।इस बीच अर्जुन काव्या से मिलने की योजना बना रहा है और सोच रहा है कि उसे प्रीता के आसपास कैसे जाना चाहिए। जिसके बाद प्रीता और ऋषभ अवॉर्ड देने वाली कंपनी में कुछ फॉर्म भरने जाते हैं और वहां अंजलि से मिलते हैं। दोनों को देखकर प्रीता हैरान हो जाती है। कंपनी की तरफ से बताया जाता है कि ये अवॉर्ड अर्जुन और ऋषभ दोनों को मिलना है क्योंकि दोनों का प्रोजेक्ट ज्वाइंट था। प्रीता फॉर्म भरने से मना कर देती है क्योंकि वो अर्जुन की किसी भी चीज में मौजूदगी बर्दाश्त नहीं करना चाहती है। दूसरी तरफ शर्लिन भी ऋषभ के जीवन में वापस आने के लिए अपने खेल की तैयारी कर रही है, जिसे वो सारा ऐशो-आराम वापस पा सके।