newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

YRKKH 3 May 2022: आरोही होगी अपनी साजिश में कामयाब, शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाएगा अभिमन्यु!

YRKKH 3 May 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सभी लोग अक्षरा का लहंगा ढूंढ रहे होते हैं। अक्षरा को पता चलता है कि आरोही ने उसकी शादी का लहंगा मिस कर दिया है। वह यह सोचकर परेशान हो जाती है कि वह अपनी शादी के दिन क्या पहनेगी। अक्षरा रोने लगती है।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की रस्में चल रही हैं। हल्दी की रस्म पूरी हो चुकी है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि  हल्दी की रस्म में दोनों के बीच अभिमन्यु और अक्षरा के बीच काफी नोक-झोंक और प्यार दोनों ही देखने को मिलता है। सभी लोग जग सारा जग सार निखर सॉन्ग पर डांस करते दिखते हैं। लेकिन आरोही अक्षरा को खुश देकर जलन महसूस करती है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा का लहंगा गायब है  और सभी लोग आरोही पर भड़क रहे हैं। आरोही गुस्से से काफी लाल हो चुकी है।

आरोही चलेगी नई चाल

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सभी लोग अक्षरा का लहंगा ढूंढ रहे होते हैं। अक्षरा को पता चलता है कि आरोही ने उसकी शादी का लहंगा मिस कर दिया है। वह यह सोचकर परेशान हो जाती है कि वह अपनी शादी के दिन क्या पहनेगी। अक्षरा रोने लगती है। सभी लोग आरोही को दोष देते हैं। मनीष और दादी आरोह की खूब सुनाते हैं। वहीं अभिमन्यु भी पहुंच जाता है और आरोही को खरी-खोटी सुनाता है। अभि कहता है कि क्या आरोही ने ये जानबूझकर तो नहीं किया। वहीं बिरला हाउस में मंजरी एक हार अक्षरा को देने की बात करती है जो शेफाली को बुरा लगता है। उसका कहना है कि ये ख्याल उसकी शादी में क्यों नहीं आया।

आरोही को देखकर चौंक जाएगा अभिमन्यु

अक्षरा को रोते हुए देखकर अभिमन्यु अक्षरा के लहंगे को वापस लाने का वादा करता है। वह अक्षरा से कहता है कि जब तक वह वापस न आए तब तक उसका मूड खराब न करें। गोयनका को पता चलता है कि लहंगा मंदिर में है। अभिमन्यु ने मंदिर जाने का फैसला किया। बिरला को पता चलता है कि अक्षरा का वेडिंग लहंगा गायब है। महिमा ने गोयनका को लहंगे की तलाश में अभिमन्यु को भेजने के लिए ताना मारते हैं। वहीं लहंगा लेने के लिए बिना बताए आरोही भी मंदिर पहुंच जाती है।