newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aashika Bhatia Transformation: मोटी,भैंस और बंपर कहने वाले लोगों को आशिका भाटिया ने दिया करारा जवाब, फ्लॉन्ट किया टोन्ड फिगर

Aashika Bhatia Transformation: आशिका ने भले ही खुद को फैट-टू-फिट कर लिया हो लेकिन एक समय था जब एक्ट्रेस को लोगों से भद्दे-भद्दे ताने सुनते पड़े थे। लोग उन्हें भैंस, मोटी और बंपर तक कहकर बुलाते थे। दरअसल एक्ट्रेस ने कुछ फोटोज और वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने खुद को फैट-टू-फिट बनाया है और उनका मजाक बनाने वालों के मुंह बंद कर दिए। अब इस लिस्ट में  आशिका भाटिया का नाम भी जुड़ चुका है जिन्होंने अपने शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन लुक से सबको  हैरान कर दिया है। टिक-टॉकर और एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो बेहद हसीन और खूबसूरत लग रही है। एक बार तो उनको पहचान पाना भी मुश्किल हो गया। लुक से सामने आने के बाद हर कोई उनकी मेहनत की तारीफ कर रहा है।

एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया सेक्सी फिगर

आशिका ने भले ही खुद को फैट-टू-फिट कर लिया हो लेकिन एक समय था जब एक्ट्रेस को लोगों से भद्दे-भद्दे ताने सुनते पड़े थे। लोग उन्हें भैंस, मोटी और बंपर तक कहकर बुलाते थे। दरअसल एक्ट्रेस ने कुछ फोटोज और वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वो अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करती दिखी। एक्ट्रेस के लुक को देखकर फैंस हैरान हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- हम आपसे बहुत प्यार करते हैं..। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- वाह..शानदार। ऐसे तमाम कमेंट्स से आशिका का पोस्ट भरा हुआ है।


अदनान सामी का ट्रांसफॉर्मेशन लुक भी था शॉकिंग

हाल ही में सोशल मीडिया पर अदनान सामी का ट्रांसफॉर्मेंशन लुक भी चर्चा में रहा है। उन्होंने खुद को सुपरफिट बना लिया। उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई है जिसमें वो काफी स्लिम और जॉ लाइन ब्रॉड दिखे थे। सिंगर का ट्रांसफॉर्मेशन लुक वाकई काफी शानदार था। जिसे देखने के बाद फैंस हैरान और खुश दोनों हो गए। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट जैसे स्टार्स ने अपनी मेहनत के बल पर खुद को फैट-टू-फिट बनाया है।