
नई दिल्ली। ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में अक्षु और अभिमन्यु की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही है। अक्षु और अभिमन्यु की जोड़ी फैंस को नायरा और कार्तिक की याद दिला रही है। बीते काफी एपिसोड्स से दिखाया जा रहा है कि अक्षु और अभिमन्यु की शादी की तैयारियां हो रही है। रोका हो चुका है दोनों का। रोके की रस्म के बाद अक्षु और अभिमन्यु एक डेट का प्लान करते हैं हालांकि आरोही को कही ना कही दोनों की शादी से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोही दोनों को साथ देखकर खुश नहीं है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षु और अभिमन्यु दोनों डेट पर जाएंगे और क्वालिटी टाइम बिताते नजर आएंगे। दोनों एक रोमांटिक डेट पर खूब सारी बातें करते हैं और एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करते हैं। अक्षु डेट के लिए कुछ खास इंतजाम करती है जिसके देखकर अभिमन्यु चौक जाता है।
आरोही को खटकेगा अभि-अक्षरा का प्यार!
वहीं आप आगे एपिसोड में देखेंगे कि अक्षु और अभिमन्यु वीडियो कॉल पर बात कर रहे होते हैं तभी आरोही कमरे में आ जाती है और दोनों को बात करता देख तंज कसती है। आरोही कहती है कि उसे नहीं पता था कि दो लव बर्ड्स यहां बात कर रहे हैं..उसे पता होता तो वो वहां नहीं आती। आरोही का रवैया देख अभिमन्यु अक्षरा से कहता है कि उसे डर है कि आरोही शादी में कोई प्रॉब्लम क्रिएट ना करें। वहीं अक्षु समझाने की कोशिश करती है कि वो उसकी बहन है और सीरत मां की आखिरी निशानी..।वो कभी भी ऐसा नहीं करेगी।
View this post on Instagram
अक्षु का होगा एक्सीडेंट
इस बीच, आरोही नीचे जाती है और अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का कार्ड देखती है और बहुत गुस्से में होती है। अगले दिन, अक्षरा पूरे घर में कागज और पेंट देखती है और सोचती है कि क्या हुआ होगा। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा का एक्सीडेंट हो जाता है। दरअसल गोयनका घर में अक्षरा को भूल जाते हैं और किसी अनुष्ठान के लिए मंदिर जाते हैं। अक्षरा खुद जाने का फैसला करती है लेकिन एक गाड़ी से टकरा जाती है।