newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 15 September 2022:पहली मुलाकात के बाद ही बिछड़े अभिमन्यु-अक्षरा तो परिवार के सामने आएगा अर्जुन का सच!

TV Serials Update 15 September 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु माया को गणपति बप्पा के इवेंट में बुलाता है। माया अक्षरा को इवेंट में चलने के लिए मना लेती है। जिसके बाद अपने प्लान के तहत अभिमन्यु माया को माइक पकड़ा देता है और कहता है कि आरती गाओ।

नई दिल्ली।छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल कुंडली भाग्य और  ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा बिरला हाउस में छिपकर आ जाती है और अभि के कमरे में चली जाती है। अपने कमरे को 1 साल बाद देखकर वो इमोशनल हो जाती है और सारे प्यारे पलों को याद करती है। वहीं कुंडली भाग्य में प्रीता लॉकर के पास बैठी होती है और काव्या से कह रही है कि ऋषभ को जल्द ही चाबी मिल जाएगी।काव्या घुटन महसूस कर रही है और प्रीता से कहती है कि वह ठीक से सांस नहीं ले पा रही है।

अभिमन्यु-अक्षरा का होगा महामिलन

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु माया को गणपति बप्पा के इवेंट में बुलाता है। माया अक्षरा को इवेंट में चलने के लिए मना लेती है। जिसके बाद अपने प्लान के तहत अभिमन्यु माया को माइक पकड़ा देता है और कहता है कि आरती गाओ। माया डर जाती है लेकिन अक्षरा सब कुछ संभाल लेती है। दोनों आरती गाती हैं और अभिमन्यु आवाज का पीछा करते हुए अक्षरा को ढूंढने की कोशिश करता है। आरती के बाद अभि और अक्षरा एक साथ कुंड में जा गिरते  है। एक दूसरे को आमने सामने देख दोनों खुश और हैरान हो जाते है लेकिन अभिमन्यु नाराज होकर अक्षरा को छोड़कर चला जाता है।

परिवार के  सामने आएगा अर्जुन का सच

वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन को पता चलता है कि काव्या तिजोरी में बंद है तो बहुत परेशान हो जाता है। ऋषभ कहता है कि एक चाबी थी जो टूट गई और पासवर्ड सिर्फ करण को याद था। अर्जुन सीधा घर पहुंचता है और तिजोरी को खोल देता है। ये देखकर सभी हैरान हो जाते हैं लेकिन काव्या की जान बच जाती है। राखी इमोशनल हो जाती है और कहती है कि भगवान ने उसे उसका बेटा लौटा दिया। अर्जुन कहता है कि आप गलत समझ रहे है.. मैं अर्जुन हूं। प्रीता भी महसूस करती है कि अर्जुन ही करण है लेकिन अपने दिल को समझा नहीं पाती