newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tv Serials Update 13 January 2023: मिलते-मिलते रह जाएंगे अभिमन्यु-अक्षरा तो अर्जुन के कमरे की तलाशी लेगी प्रीता

Tv Serials Update 13 January 2023: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभीर अभिनव को फोन कर इंजेक्शन लाने के लिए कहता है और पहली बार तभी अभिमन्यु अपने बेटे की आवाज सुनता है और वो उस बहुत क्यूट लगता है।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि महिमा रुही को डांटती है कि उसे अभिमन्यु ने बिगाड़ रखा है। वो रुही पर गुस्सा करती लेकिन तभी मंजरी आती है और कहती है कि इतनी कड़वी बाते करने की क्या जरूरत है। महिमा कहती है कि ये सच्चाई है। हर वक्त अभिमन्यु का ध्यान रुही पर नहीं रहेगा, समय बदलता है। वहीं कुंडली भाग्य में सृष्टि कहती है कि उसे भी लगता है कि अर्जुन ही करण है। अब सृष्टि और प्रीता मिलकर अर्जुन का राज पता लगाने वाली हैं।

उदयपुर जाएगा अभीर

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभीर अभिनव को फोन कर इंजेक्शन लाने के लिए कहता है और पहली बार तभी अभिमन्यु अपने बेटे की आवाज सुनता है और वो उसे बहुत क्यूट लगता है। जिसके बाद इंजेक्शन के बहाने अभिमन्यु अभीर के स्कूल जाता है लेकिन जैसे ही वो अक्षरा से मिलने वाला होता है तो रूही का कॉल आ जाता है और दोनों की मुलाकात नहीं होती, जिसके बाद अभिमन्यु मोबाइल में नेटवर्क ही ढूंढता रह जाता है और इतने में अभीर का परफॉर्मेंस खत्म हो जाता है। अभिमन्यु न अक्षरा से मिल पाता है और न ही अभीर से, लेकिन अभी भी कसौली में अपनापन महसूस होता है। आने वाले एपिसोड में अभीर को ट्रिप के लिए उदयपुर जाने का मौका मिलेगा।

अर्जुन के कमरे की तलाशी लेगी प्रीता

वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन प्रीता के बारे में सोच रहा है। अपने ख्यालों में ही वो  प्रीता से कहता है कि वह उसका करण है और वह उसे यह सच्चाई बताना चाहता है लेकिन उसने पांच साल पहले उसके साथ जो किया उसकी वजह से वो उसे सच्चाई नहीं बता पा रहा है। अर्जुन अपने आप से ही कहता है कि इतना सब कुछ करने के बाद भी आज भी वो सिर्फ उसी से प्यार करता है और उसे भूल नहीं पा रहा है लेकिन वह ये भी नहीं भूल सकता कि उसने ऋषभ के लिए उसे मारा है। इस बीच, पृथ्वी शर्लिन के पास आता है और अर्जुन की जमकर तारीफ करता है। वो कहता है कि अर्जुन बहुत शातिर खिलाड़ी है। उधर प्रीता और सृष्टि मिलकर अर्जुन का राज पता लगाने के लिए प्लानिंग कर रही हैं। प्रीता सृष्टि से कहती है कि उन्हें सबूत हासिल करने के लिए अर्जुन के कमरे की तलाशी लेनी होगी।