Tv Serials Update 28 April 2023: साए की तरह अभीर के पीछे लगा अभिमन्यु तो राजवीर और पलकी की हुई सगाई!

Tv Serials Update 28 April 2023: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि रूही बताती है कि अभीर कमरे में नहीं है। सभी लोग परेशान होते हैं। अक्षरा को लगता है कि जन्मदिन विश  नहीं करने को लेकर अभीर नाराज होकर कहीं चला गया है लेकिन अभीर अभिमन्यु के पास।

Avatar Written by: April 28, 2023 10:09 am

नई दिल्ली। टीवी सीरियल की दुनिया में रोजाना नए सीरियल आते रहते हैं। कुछ सीरियल लंबे समय तक टिक पाते हैं,जबकि कुछ सीरियल कुछ समय बाद ही स्क्रीन से गायब हो जाते हैं। दर्शकों के फेवरेट सीरियल रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखा कि रूही जन्मदिन में जाने की जिद करती है लेकिन कोई भी उसे साथ लेकर नहीं जाता। रूही का रोना देखकर मंजरी ही उसे जन्मदिन पर लेकर जाती है। वहीं कुंडली भाग्य में करण करीना और दादी को कुछ नहीं बताता, क्योंकि वो पहले प्रीता को ढूंढना चाहता है। करण खुद खाली महसूस करता है और भगवान से प्रीता को वापस भेजने की प्रार्थना करता है।

akshara-abhimanyu

अक्षरा की अभिमन्यु को चुनौती

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि रूही बताती है कि अभीर कमरे में नहीं है। सभी लोग परेशान होते हैं। अक्षरा को लगता है कि जन्मदिन विश  नहीं करने को लेकर अभीर नाराज होकर कहीं चला गया है लेकिन अभीर अभिमन्यु के पास। अभिमन्यु अभीर के जन्मदिन के लिए बड़ा सरप्राइज तैयार करता है और उसे डांस करके दिखाता है। अभीर कहता है कि ये मेरा अब तक का सबसे बेस्ट जन्मदिन है। उधर अक्षरा और अभिनव अभिमन्यु के पास पहुंच जाते हैं। अभिनव कहता है कि किससे पूछकर आप अभीर को यहां लेकर आए हैं।अभिमन्यु कहता है कि वो मेरा बेटा है और मैं उसको कही भी, कभी भी ले जा सकता हूं। अभिमन्यु अभिनव को घटिया इंसान कहता है लेकिन अभिनव अभि को करारा जवाब देता है और कहता है कि हां मैं घटिया हूं क्योंकि एक बेसहारा लड़की की मदद की मैंने, उसके बच्चे को अपने सीने से लगाकर पाला, सच जानते हुए भी इलाज के लिए आपके पास लेकर आया, क्योंकि उसके अपनों ने तो उसका साथ छोड़ दिया था। अभिमन्यु से कोई जवाब देते हुए नहीं बनता है। जिसके बाद अक्षरा आकर अभिमन्यु को सुनाती है कि अगली बार ऐसी हरकत की तो कानूनी तौर पर जवाब मिलेगा। वो कहती है कि इसी दिन के लिए वो लॉ की पढ़ाई कर रही थी।

palki

पलकी की अंगुली में फंसी अंगूठी

वहीं कुंडली भाग्य में राजवीर हड़बड़ी में रिंग पलकी को पहना देता है। केतन पलकी को अपनी चुनी हुई अंगूठी दिखाने के लिए मुड़ता है लेकिन पलकी अपना हाथ छिपा लेती है। केतन पलकी को हाथ दिखाने के लिए कहता है लेकिन तभी माही आ जाती है और पलकी को रिंग उतारने का मौका मिल जाता है, लेकिन अंगूठी पलकी की अंगुली में फंस चुकी हैं। पलकी राजवीर को डांटती है लेकिन राजवीर कहता है कि रिंग हाथों में बहुत सुंदर लग रही है।हालाँकि, पालकी खुश नहीं है और राजवीर से कहती है कि उसे यह अंगूठी अपनी सगाई की उंगली पर नहीं डालनी चाहिए क्योंकि केवल मंगेतर या पति को ही ऐसा करने का अधिकार है। राजवीर पीछे हट जाता है और सोचता है कि क्या वाकई हमारी सगाई हो गई है।