newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tv Serials Update 27 February 2023: खुद अभिमन्यु करेगा शादी का एलान तो अंजलि की हालत है बेहद गंभीर

Tv Serials Update 27 February 2023: आज के एपिसोड में अभिमन्यु और अभीर एक साथ नाटू-नाटू पर डांस करते हैं। दोनों का डांस इतना दमदार होता है कि हर कोई ताली बजाता है,हालांकि रूही को बुरा लगता है क्योंकि उसके पॉपी उसके साथ नहीं है।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि मंजरी को पता चलता है कि अभीर अक्षरा का बेटा है तो वो दूरी बना लेती है। अक्षरा सबसे मिलती है और अभीर को भी सबसे मिलवाती है। अभीर और रूही की लड़ाई हो जाती है और दोनों एक दूसरे को चूहा-बिल्ली कहने लगते हैं। हालांकि अक्षरा-आरोही मिलकर दोनों की लड़ाई खत्म करा देते हैं। वहीं कुंडली भाग्य में निधि आकर सारी प्रॉपर्टी करण के नाम ही कर देती है लेकिन अंजलि दोनों को वॉर्निंग देती है कि वो करण और प्रीता को कभी खुश नहीं होने देगी।

akshara

अभिमन्यु और अभीर ने किया धमाकेदार डांस

आज के एपिसोड में अभिमन्यु और अभीर एक साथ नाटू-नाटू पर डांस करते हैं। दोनों का डांस इतना दमदार होता है कि हर कोई ताली बजाता है,हालांकि रूही को बुरा लगता है क्योंकि उसके पॉपी उसके साथ नहीं है। जिसके बाद अभिनव और अक्षरा डांस करते हैं और इसी बीच अक्षरा गिरने वाली होती है तो अभिमन्यु उसे पकड़ने की कोशिश के लिए आगे बढ़ता है, हालांकि अक्षरा खुद को संभाल लेती है। मंजरी सब कुछ नोटिस करती है और मन ही मन दुखी होती है कि आज भी अभिमन्यु अक्षरा से जुड़ा है। इसके बाद केक कटिंग का टाइम आता है। मंजरी अभिमन्यु और आरोही का खुलासा सबके सामने करती हैं। ये खबर सुनकर अक्षरा का मुंह खुला रह जाता है तो अभिमन्यु भांप लेता है कि अक्षरा खुश नहीं है। आने वाले एपिसोड में कायरव शादी की बात से नाराज होता है लेकिन अभिमन्यु कहता है कि जो गलतियां पहले हुईं, वो अब दोबारा नहीं होगीं।

karan

अंजलि की हालत है बेहद खराब

वहीं कुंडली भाग्य में करण और प्रीता का रोमांस किचन में जारी है। प्रीता प्यार से अर्जुन से पूछती है कि क्या वह उससे इतना प्यार करता है। अर्जुन अपनी हाथों को खोलकर बताता है कि वो उससे कितना प्यार करता है।तभी महेश वहां आता है और करण से कहता है कि क्या वह जानता है कि उसके लड्डू कहां हैं। करण मासूम होने का नाटक करते हुए कहता है कि उसे  नहीं पता हैं। जबकि करण उन लड्डू को रात में ही खत्म कर चुका है। दूसरी ओर, अंजलि की गंभीर स्थिति को स्थिर करने के लिए उसका ऑपरेशन किया जा रहा है, जबकि निधि अनजाने में अंजलि को दिए गए दर्द पर रोती है। निधि अंजलि को बेहतर होने के लिए कहती है क्योंकि उसे अपनी बहन की जरूरत है।