newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 23 November 2022: आरोही को थप्पड़ जड़ेगा अभिमन्यु तो लुथरा हाउस में होगा अपशकुन

TV Serials Update 23 November 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अस्पताल के हंगामे को संभाल लेता है लेकिन घर जाकर नील की क्लास लगाता है। वो पूछता कि कैसे तुमने बिना पूछे ये फैसला लिया। ये अस्पताल के नियमों के खिलाफ है।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अस्पताल में एक शख्स हंगामा करता है कि लिस्ट में उसके भाई का नाम पहले था लेकिन किडनी किसी और दी गई। अस्पताल वालों ने घूस ली है। अभिमन्यु ये सुनकर हैरान हो जाता है और पूछता है कि किसने परमिशन दी। जिसके बाद नील कहता है कि वो उसका फैसला था। अब दोनों भाई आमने-सामने हैं।वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन भावनाओं में बहकर प्रीता को अपनी पत्नी कहता है। ये सुनकर प्रीता को गुस्सा आता है और वो अर्जुन से पूछती है कि ऐसा कहने की हिम्मत कैसे हुई। अर्जुन बहाना बनाकर टाल देता है।

अभिमन्यु से पंगा लेगी आरोही

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अस्पताल के हंगामे को संभाल लेता है लेकिन घर जाकर नील की क्लास लगाता है। वो पूछता कि कैसे तुमने बिना पूछे ये फैसला लिया। ये अस्पताल के नियमों के खिलाफ है। नील कहता है कि मेरे पास भी अक्ल है और मैं फैसले ले सकता हूं। अभि कहता है कि एक बार पूछना चाहिए तो नील भड़क जाता है और कहता है कि फैसले लेने का हक मेरा भी है और ये फैसला महिमा से डिस्कस करने के बाद ही लिया है लेकिन महिमा उल्टा नील पर सारा मामला पलट देती है। मंजरी दोनों की लड़ाई शांत कराती है लेकिन अभिमन्यु आखिरी फैसला सुनाता है कि बिना मुझसे पूछे कुछ नहीं होगा। अपकमिंग एपिसोड में अक्षरा की फाइल आरोही के हाथ लग जाती है। अभिमन्यु उससे फाइल लेने की कोशिश करता है और उसका साथ उसके गाल पर लग जाता है। आरोही अभिमन्यु पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाती है।

लुथरा हाउस में नहीं होगी पूजा

वहीं कुंडली भाग्य में सृष्टि और समीर के बीच नोकझोंक होती है। सृष्टि समीर को घर से काम करने के लिए कहती है क्योंकि घर में पूजा है। वहीं अर्जुन प्रीता को समझाता है कि बैग के लिए गुंडों से भिड़ने की क्या जरूरत थी। जिसके बाद प्रीता से थैंक्स बोलकर निकल जाती है। उधर ऋषभ को समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या पहने और वो सारा कमरा फैला देता है, जिसके बाद प्रीता आकर उसे कपड़े देती है और उसका मजाक बनाती है। अर्जुन से स्टिवन मिलने आता है जो उसे बताता है कि ऋषभ और अंजलि की फाइट हुई थी और दोनों गुस्से में थे। अर्जुन को यकीन नहीं होता है। जिसके बाद लुथरा हाउस में पूजा शुरू नहीं हो पा रही है क्योंकि पूजा का सामान नहीं है।