newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 6 September 2022: अक्षरा की चोट पर पट्टी करेगा अभिमन्यु तो काव्या होगी अर्जुन के क्लोज

TV Serials Update 6 September 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि शेफाली अभिमन्यु को किसी काम के लिए फोन करती है। अभि फोन पर अक्षरा की आवाज सुनता है और जयपुर निकल जाता है। मंजरी अभि को रोकने की कोशिश करती है लेकिन वो आवाज सुनकर पागल हो जाता है

नई दिल्ली।छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखा कि बिरला और गोयनका परिवार में खूब लड़ाई होती है। अभिमन्यु दोनों परिवारों को समझाने की कोशिश करता है और कहता है कि पुरानी बातों को भुलकर नई बातें करते हैं। वहीं कुंडली भाग्य में राखी अर्जुन को अपने साथ कमरे में लेकर जाती है और उसपर खूब प्यार लुटाती है। राखी कहती है कि ऐसा लगता है कि करण की आत्मा तेरे अंदर आ चुकी है..करण बिल्कुल तेरे जैसा था।

अक्षरा को लगी चोट

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि शेफाली अभिमन्यु को किसी काम के लिए फोन करती है। अभि फोन पर अक्षरा की आवाज सुनता है और जयपुर निकल जाता है। मंजरी अभि को रोकने की कोशिश करती है लेकिन वो आवाज सुनकर पागल हो जाता है और सीधा इवेंट में पहुंच जाता है। दूसरी तरफ महिमा पुलिस को कॉल कर बताती है कि कायरव मॉरिशियस में हैं। पुलिस गोयनका को पूछताछ के लिए बुलाती है। मनीष अपने वकील को लेकर बिरला हाउस पहुंचता है। दोनों परिवारों के बीच खूब बहस होती है। दूसरी तरफ अक्षरा होटल में अकेली होती है और उसके हाथ में चोट लग जाती है। अक्षरा होटल स्टाफ से किसी डॉक्टर को भेजने के लिए कहती है। तभी अभिमन्यु वहां आ जाता है। अब देखना होगा कि दोनों मिल पाते हैं या नहीं।

 

काव्या होगी अर्जुन के क्लोज

वहीं कुंडली भाग्य में आज प्रीता की खूबसूरती देखकर अर्जुन अपने होश गवा देगा। वो प्रीता को देखता ही रह जाता है। तभी काव्या सीढ़ियों से गिरने वाली होती है लेकिन अर्जुन उसे बचा लेता है। काव्या चोट नहीं लगने का नाटक करती है लेकिन अर्जुन पहचान लेता है और उसे कमरे में लेकर जाता है। प्रीता अर्जुन और काव्या की बॉन्डिंग देखकर हैरान हो जाती है। अर्जन काव्या को पट्टी करता है और उसे हंसाने की कोशिश करता है। दूसरी तरफ कृतिका पृथ्वी की ढूंढती है लेकिन वो मिलता नहीं है। जिसके बाद वो शर्लिन से टकराने वाली होती है लेकिन शर्लिन भी गायब हो जाती है।