
नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभिमन्यु परेशान है क्योंकि उसे पता है कि अक्षरा ने शादी कर ली है और उसका एक बेबी भी है। आज के एपिसोड में मंजरी अभिमन्यु से आरोही से शादी करने की बात कहेगी। वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन को होश आ गया है और वो प्रीता-प्रीता चिल्ला रहा हैं। उधर प्रीता की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
आरोही से शादी करेगा अभिमन्यु
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिनव अक्षरा के लिए साड़ी लेकर आता है जिसके देखकर अक्षरा गुस्सा करती है। वो कहती है कि उसके पास दो साड़ियां हैं बाहर जाने के लिए, लेकिन आपके पास एक जोड़ी जूता है बाहर जाने के लिए। वो साड़ी को वापस कर जूते जाने के लिए कहती है जिसके बाद अभीर बताता है कि उसे अलग से अपना कमरा चाहिए। वो अभिनव से कहता है कि कैसे पापा हो, इतना भी नहीं कर सकते हैं। अभिनव उदास हो जाता है। उधर महिमा अस्पताल संभाल रही है और सब पर रौब झाड़ती है। वो अभिमन्यु को शिमला में एक कॉन्फ्रेंस में जाने के लिए कहती है लेकिन वो मना कर देता है। वो बताता है कि वो चला जाएगा तो रुही को कौन देखेगा। उधर अक्षरा अभीर को बताती है कि अभिनव सुपरहीरो है, जिसने अपनी जान की परवाह किए बिना क्या कुछ नहीं किया। आने वाले एपिसोड में मंजरी अभिमन्यु से आरोही से शादी करने की बात कहेगी तो दादी अभिनव को नकली शादी को असली बनाने के लिए कहेगी।
राखी को मिला उसका करण
वहीं कुंडली भाग्य में अंजलि समीर को अर्जुन को गले लगाते हुए देखती है और कहता है कि अब से वह हमेशा उसके साथ ही रहेगा। ये सब देखकर अंजलि को जलन होती है क्योंकि सारी दिक्कतों की जड़ लूथरा परिवार को ही मानती है। वो मन ही मन सोचती है कि अर्जुन को करीब आने वालों को वो बर्बाद कर देगी। इसी बीच महेश और करीना राखी के पास आते हैं जो करण के कमरे में रो रही होती है। राखी महेश को देखती है और उसे बताती है कि उसका मानना सही था कि अर्जुन करण है।करीना राखी से कहती है कि उसने फिर से बकवास करना शुरू कर दिया है क्योंकि वह लंबे समय से उसके साथ है।लेकिन राखी बताती है कि अर्जुन के शरीर पर वही बर्थमार्क है जो करण के शरीर पर था और वो बार-बार प्लेन में उसे मां भी बुला रहा था।