newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tv Serials Update 12 January 2023: पहली बार अपने बेटे से मिलेगा अभिमन्यु तो अब प्रीता पता लगाएगी अर्जुन का राज

Tv Serials Update 12 January 2023: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा अभिनव को बताती है कि वो अपने बीते कल की वजह से फॉर्मर मार्केट में नहीं जा रही है। क्योंकि वो नहीं चाहती कि उसका पास्ट सबके सामने आए।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि पार्थ महिमा से मना कर देता है शिमला जाने के लिए। लेकिन महिमा उसे जबरदस्ती जाने को कहती हैं।  जिसके बाद रूही के कहने पर अभिमन्यु मान जाता है। उधर मुस्कान अभिनव को समझाती है कि वो अपने दिल की बात अक्षरा से बोले दे। वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन को खड़ा देखकर राखी और ज्यादा तेज रोने लगती है। राखी और बाकी सभी लोगों के चेहरे देखकर अर्जुन पूछता है कि क्या हुआ। अर्जुन राखी से कहता है कि वह उसका सूटकेस लौटाने आया है।

पहली बार अपने बेटे से मिलेगा अभिमन्यु

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा अभिनव को बताती है कि वो अपने बीते कल की वजह से फॉर्मर मार्केट में नहीं जा रही है। क्योंकि वो नहीं चाहती कि उसका पास्ट सबके सामने आए। अभिनव अक्षरा को मनाने के लिए मोमोज लेकर आता है। उधर अभिमन्यु भी कसौली पहुंच चुका है और वो अभिनव को कॉल करता है और कहता है कि उसका नंबर ढाबे से मिला है और उसे मदद की जरूरत है क्योंकि शिमला का रास्ता ब्लॉक है। अभिनव कहता है कि वो कभी मना नहीं करता है लेकिन आज बेटे का फैंसी ड्रेस है स्कूल में, तो वो नहीं आ सकता है। जिसके बाद अभिनव के स्कूल से मैसेज आता है कि पहले फीस भरनी होगी। जिसके बाद अभिनव अभिमन्यु के पास पहुंच जाता है और सारी बात बता देता है। उधर महिमा रुही को डांटती है कि उसे अभिमन्यु ने बिगाड़ रखा है। वो रुही पर गुस्सा करती लेकिन तभी मंजरी आती है और कहती है कि इतनी कड़वी बाते करने की क्या जरूरत है। महिमा कहती है कि सच्चाई है। हर वक्त अभिमन्यु का ध्यान रुही पर नहीं रहेगा, समय बदलता है।  अपकमिंग एपिसोड में अभिमन्यु अभिनव के साथ अभीर के फैंसी ड्रेस इवेंट पर पहुंच जाता है।

अब प्रीता पता लगाएगी अर्जुन का राज

वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन सोचता है कि काश वो प्रीता को बता सकता कि वही उसका करण है।इस बीच, प्रीता अर्जुन के साथ बिताए पलों और करण के साथ बिताई यादों को याद करती है। वो महसूस करती है कि जब जब अर्जुन उसके करीब आया है,उसे करण याद आया है। बाद में प्रीता ये सोचकर रोज-रोज से रोती है कि ऐसा क्यों हो रहा है कि उसके मन में अर्जुन के प्रति भावनाएं आ रही हैं। अपनी बहन को समझाने के लिए सृष्टि आती है और कहती है कि वह राखी पर विश्वास करना चाहती है क्योंकि उसने अक्सर करण को अर्जुन में देखा है, खासकर जब वह प्रीता के साथ होता है। लेकिन प्रीता कहती है कि अगर वो वाकई करण होता तो, वो हमसे मिलने क्यों नहीं आया। वो हमसे बात क्यों नहीं करता, हमारे साथ क्यों नहीं है। सृष्टि प्रीता से कहती है कि इसे खोजने का एक ही तरीका है और उन्हें इस रहस्य की तह तक जाने के लिए प्लानिंग करनी होगी।