newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 22 october 2022: खुद नील का रिश्ता लेकर गोयनका हाउस पहुंचेगा अभिमन्यु, क्या एक बार फिर अक्षरा को देगा धोखा

TV Serials Update 22 october 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि नील आपा खो देता है और सबसे बदसलूकी करता है। अभि कहता है कि आरोही ठीक लड़की नहीं है लेकिन नील किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। नील अभिमन्यु को धमकी देता है कि अगर बीच में आने की कोशिश की तो वो कुछ गलत कदम उठा लेगा।

नई दिल्ली।छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल  ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभिमन्यु आरोही को बड़े अस्पताल का ऑफर करता है। जैसे ही बात नील को पता चलती है तो वो अभि से सवाल करता है कि ऐसा क्यों किया। पूरा परिवार नील को समझाने की कोशिश करता है लेकिन नील गुस्से में हाथापाई पर उतर आता है। जिसके बाद अक्षरा अभिमन्यु से वादा लेती है कि नील और आरोही की शादी नहीं होने देंगे।

आरोही चलेगी नई चाल

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि नील आपा खो देता है और सबसे बदसलूकी करता है। अभि कहता है कि आरोही ठीक लड़की नहीं है लेकिन नील किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। नील अभिमन्यु को धमकी देता है कि अगर बीच में आने की कोशिश की तो वो कुछ गलत कदम उठा लेगा। अभिमन्यु घबरा जाता है वो नील को रोकने की कोशिश करता है। उधर अक्षरा सभी घरवालों को समझाती है कि आरोही नील से प्यार नहीं करती है बल्कि वो सिर्फ उसका इस्तेमाल कर रही है। आरोही कहती है कि तू अपने रिश्ते को संभाल नहीं पाई तो मेरी क्या गलती। आरोही नील को मैसेज करती है कि तुम हमारे रिश्ते को सपोर्ट नहीं कर पाओगे…इसलिए मैं खुद को खत्म करने जा रही हूं।

नील का होगा एक्सीडेंट

आरोही की बात सुनकर नील घबरा जाता है और जल्दी-जल्दी में उसका एक्सीडेंट हो जाता है। अक्षरा नील को अस्पताल लेकर जाती है और बाद में आरोही को जमकर सुनाती है जो घर पर आराम से गाने सुन रही होती है। वो सबके सामने कहती है कि अगर तुम सचमुच नील से प्यार करती तो नंगे पांव भाग जाती। लेकिन तुझे तो होश ही नहीं है। वहीं हर्षवर्धन अभिमन्यु को समझाता है कि इस समस्या का समाधान सिर्फ अक्षरा निकाल सकती है। अपकमिंग एपिसोड में खुद अभिमन्यु आरोही का रिश्ता मांगने जाएगा