newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tv Serials Update 18 February 2023: चोरी-छिपे आधी रात अक्षरा से मिलने पहुंचेगा अभिमन्यु!, नहीं रख पाएगा खुद पर काबू

Tv Serials Update 18 February 2023: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा के आने की खबर से अभिमन्यु परेशान हो जाता है। वो अक्षरा की कही बातें याद करता है कि उसने कहा था कि वो अपने पास्ट को पीछे छोड़ चुकी है।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि मंजरी गोयनका हाउस पहुंचती है जहां उसे मुस्कान मिलती है। मनीष बताता है कि मुस्कान अक्षरा की ननद है। ये सुनकर मंजरी को परेशानी होती है, तभी अक्षरा का वॉयस नोट आता है जिसमें वो कहती है कि अब किसी को कैसा भी लगे, लेकिन वो अपने घर आकर रहेगी। ये नोट सभी लोग सुन लेती है। मनीष मंजरी से कहता है कि मिमी चाहती थी कि अक्षरा भी आए। उधर अभिनव और अभीर बहुत ज्यादा एक्साइटेड है उदयपुर जाने के लिए।

अभिमन्यु खो बैठेगा आपा

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा के आने की खबर से अभिमन्यु परेशान हो जाता है। वो अक्षरा की कही बातें याद करता है कि उसने कहा था कि वो अपने पास्ट को पीछे छोड़ चुकी है। अभिमन्यु अपने आप से ही कहता है कि अब क्यों आ रही हो, रहो अपने बच्चे और अपने पति के साथ, यहां जाकर हमारा चैन क्यों छीन रही हो। वापस चली जाओ अक्षरा। जब इतने सालों दूर रही तो, अब क्यों आई हो। उधर अक्षरा उदयपुर में कदम रख चुकी है और मिमी उसके आने से पहले ही दरवाजे पर उसका इंतजार कर रही है। मनीष कहता है कि अक्षरा को आने में टाइम है अभी, अभी आराम करो लेकिन मिमी नहीं मानती है। तभी अक्षरा आ जाती है और सभी आंसूओं से उसका स्वागत करते हैं और गले लगा देते हैं। अभीर और अभिनव इतना बड़ा घर देखकर हैरान हो जाते हैं। अभीर सबके पैर छूता है और अभिनव भी।

अभिनव और अभीर का होगा भव्य स्वागत

उधर अभिमन्यु अपना गुस्सा उतारने के लिए जिम करता है और अभिमन्यु की हालत देखकर मंजरी रोती है। आरोही भी बैचेन है। वो सोचती है कि सब कुछ तो अक्षरा को लेकर भूला दिया। तो वो क्यों आ रही है। वहीं अक्षरा का भव्य स्वागत होता है। मिमी आरती करती है और तीनों पर फूलों की बरसात होती है। इतना प्यार और सम्मान पाकर अभिनव रोने लगता है। आने वाले एपिसोड में अभिमन्यु आधी रात को अक्षरा से मिलने के लिए पहुंचता है।