
नई दिल्ली। छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा आरोही से मिलने जाती है तो वो आरोही अक्षरा को खूब खरी-खोटी सुनाती है। आरोही कहती है कि तुम्हारा कोई करियर,कोई गोल नहीं है। पहले अभिमन्यु जैसा पति मिल गया, फिर शादी कर ली और बिना कुछ करे म्यूजिक डिपार्टमेंट भी मिल गया। आरोही अक्षरा को लूजर तक कह देती है। वहीं कुंडली भाग्य में करण की मां सब कुछ जान लेती है। वो कहती है कि अर्जुन तूने प्रीता की पर्सनल लाइफ का तमाशा बना कर रखा दिया है। लेकिन मैं जानती हूं कि तू करण है।
बर्बाद होगा अभिमन्यु का करियर
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अपने हाथ पर जोर देने की कोशिश करता। लेकिन हाथ ठीक से काम नहीं करता है। अभिमन्यु अपने हाथ के बारे में अक्षरा को बताने का फैसला करता है। वो अक्षरा से कहने की कोशिश करता है लेकिन पहले ही अक्षरा बता देती है कि उसने ऑडिशन के लिए अप्लाई किया है। अक्षरा की खुशी देखकर अभि सच्चाई नहीं बताता है। वहीं आनंद डॉक्टर से अभिमन्यु के हाथ के बारे में बात करता है। वहीं अभिमन्यु परिवार के साथ मिलकर अक्षरा के लिए छोटा सरप्राइज प्लान करता है। सभी मिलकर सेलिब्रेट करते हैं जिसे देखकर आरोही गुस्से से लाल हो जाती है। अपकमिंग एपिसोड में डॉक्टर अभिमन्यु के सर्जरी करने पर बैन लगा देते हैं।
गुस्से से आग बबूला होगा अर्जुन
वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन प्रीता के साथ डांस करता है और डांस के दौरान उनको चोट पहुंचाने की कोशिश करता है। प्रीता परेशान हो जाती है और उसे थप्पड़ जड़ देती है। ऋषभ भी अर्जुन का कॉलर पकड़ लेता है और उसे वार्निंग देता है। राखी कहती है कि प्रीता ने थप्पड़ मारा है तो तूने जरूर कुछ गलत किया होगा। अर्जुन गुस्से से आग बबूला हो जाता। हालांकि राखी उसे संभालती है और कहती है कि तेरे अंदर किस चीज का गुस्सा है। राखी को अर्जुन में करण दिखाई देता है हालांकि इस बात का विरोध पूरा परिवार करता है। राखी के कहने पर ही परिवार पार्टी में रुकने के लिए राजी हो जाता है।