
नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभीर का फुटबॉल मैच चल रहा है और अक्षरा-अभिनव मिलकर उसका हौंसला बढ़ा रहे हैं। वहीं कुंडली भाग्य में राखी निधि की वजह से बहुत परेशान है क्योंकि वो शौर्य को गलत परवरिश दे रही हैं लेकिन निधि पर किसी की बात का कोई असर नहीं है। वो शौर्य को अपनी तरह बना रही हैं।
अभीर के दिल में है छेद
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभीर का फुटबॉल मैच चल रहा है और उसकी तबीयत ठीक नहीं है लेकिन वो किसी को बता नहीं रहा है। अभिनव और अक्षरा अभीर को चेयर कर रहे हैं। मैच शुरू होता है और अभीर बहुत अच्छा खेलता है, वो गोल पर गोल करता है और अक्षरा और अभिनव को यकीन नहीं होता है कि उनका बेटा इतना अच्छा खेलता है। तभी अभीर सिर से बोल को हिट करता, जिसकी वजह से उसे चक्कर आ जाते हैं। उधर अभिमन्यु अभीर का मैच लाइव देख रहा होता है और अभीर को अच्छे से खेलता देखकर बहुत खुश होता है। फाइनली अभीर मैच जीत जाता है और मेडल जीतता है। सभी लोग बहुत खुश होते हैं लेकिन तभी अभीर बेहोश हो जाता है। अक्षरा और अभिनव मिलकर अभीर को अस्पताल लेकर जाते हैं। अभिनव डॉक्टर से भिड़ जाता है, जिसके बाद डॉक्टर इलाज करने से मना कर देता है। अभीर की हालत बहुत खराब है। उधर अभिमन्यु को कुछ गलत महसूस होता है और उसे मुस्कान से पता चलता है कि अभीर अस्पताल में भर्ती है। आने वाले एपिसोड में अक्षरा को पता चलेगा कि अभीर के दिल में छेद है।
लुथरा परिवार पुलिस लेकर पहुंचेगा राजवीर
वहीं कुंडली भाग्य में शौर्य अपनी हरकतों से बस ड्राइवर को परेशान करता है और बस को रास्ता नहीं देता है, जिसकी वजह बस डिसबैलेंस हो जाती है और बस में चीख पुकार मच जाती है। बस चट्टान के किनारे जाकर टकरा जाती है। जल्दी-जल्दी में बस को खाली कराया जाता है। प्रीता राजवीर से लोगों की मदद करने के लिए कहती है। एक बच्ची की मदद के लिए प्रीता खुद बस के अंदर रह जाती है लेकिन राजवीर बस की खिड़की तोड़कर प्रीता को बचाने की कोशिश करता है ,तभी पालकी की एंट्री होती है। वह लोगों की मदद भी करती हैं। बस के नीचे गिरने से प्रीता घायल हो जाती है। राजवीर उसे समय पर खींच लेता है और उसकी जान बचाता है।राजवीर और प्रीता को चोट लगती है लेकिन वे किसी तरह बस से बाहर निकल आते हैं। पालकी एक डॉक्टर हैं, जो मौके पर ही घायलों का इलाज करती हैं। राजवीर को पालकी से भी मदद मिलती है। बाद में, शौर्य लूथरा को गिरफ्तार करने के लिए राजवीर पुलिस के साथ लूथरा हाउस में घुस जाता है। वह शौर्य पर बस दुर्घटना का आरोप लगाता है। वह बताता है कि शौर्य की वजह से कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई