
नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि डॉक्टर्स अभिनव और अक्षरा को कहते हैं कि सर्जरी जरूरी है क्योंकि समय कम है। डॉक्टर की लिस्ट में अभिमन्यु बिरला का नाम भी लिखा होता है तो अभिनव खुश हो जाता है और कहता है कि अब अभीर को कुछ नहीं होगा।लेकिन अक्षरा मना कर देती है। वो कहती है कि वो दोबारा उदयपुर नहीं जाना चाहती है। आज के एपिसोड में अक्षरा और अभिनव में लड़ाई होगी।
सर्जरी में लगेंगे 20 लाख रुपये
आज के एपिसोड में अभिनव अक्षरा को समझाता है कि यहां बात आपकी और अभिमन्यु की नहीं, बल्कि अभीर की है। अक्षरा कहती है कि वो लोग बात बना देंगे। वहां उन लोगों की शादी हो रही है और यहां हमारा बेटा जिंदगी से लड़ाई लड़ रहा है। मैं इस लड़ाई के सिवा कोई लड़ाई नहीं लड़ना चाहती हूं। वो कहती है कि हम दूसरे बेस्ट डॉक्टर को दिखाएंगे।अभीर का अच्छे से इलाज करवाएंगे। वो कहती है कि मैं नहीं चाहती है कि अभिमन्यु को ये पता चले अभीर उसका बेटा है।उधर अभीर नीला मां के फोन से अभिमन्यु को मैसेज करता है। अभिमन्यु नंबर पहचान नहीं पाता है तो अभीर उसके साथ मजाक करता है। जिसके बाद अक्षरा और अभिनव दोनों अभीर की सर्जरी के लिए डॉक्टर से मिलते हैं। जहां सर्जरी का बिल 20 लाख रुपये हैं। दोनों घर जाकर सोना-चांदी, एक-एक पैसा जोड़ते हैं लेकिन 20 लाख रुपये इकट्ठा नहीं कर पाते हैं। जिसके बाद अक्षरा बड़े पापा से मदद लेने के लिए कहती है लेकिन अभिनव मना कर देता है। वो 10 जगह फोन लगाता है लेकिन कहीं से पैसे नहीं मिलते हैं।
अभिनव पर फूटेगा अक्षरा का गुस्सा
अगले दिन अक्षरा अभीर को सर्जरी के लिए तैयार करती है। उधर अभिनव पैसों का इंतजाम नहीं कर पाया है। अक्षरा पैसे और गहने लेकर डॉक्टर के सामने भीख मागती है सर्जरी करने के लिए लेकिन डॉक्टर पूरे पैसों इंतजाम करने के लिए कहता है।आने वाले एपिसोड में अक्षरा अभिनव पर अपना सारा गुस्सा निकालेगी। वो कहेंगी कि आपकी जिद अभीर की जान ले लेगी।